पुराने स्मार्टफोन यूजर्स को गूगल से बड़ा झटका, अब नहीं चलेगा यूट्यूब, जीमेल, गूगल मैप और प्ले स्टोर
नई दिल्ली, 29 सितंबर: नए-नए अपडेट्स और फीचर वाले स्मार्टफोन के बीच पुराने स्मार्टफोन यूजर्स को गूगल की तरफ से बड़ा झटका मिला है। गूगल ने कई फोन्स पर यूट्यूब, जीमेल, गूगल मैप्स और यहां तक कि गूगल प्ले स्टोर पर तक बैन लगा दिया है। गूगल के इस कदम के बाद अब पुराने स्मार्टफोन यूज करने वालों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। ऐसे में आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि क्या आपके पास तो ये स्मार्टफोन नहीं है।

नहीं चलेंगे गूगल के ये सभी ऐप्स
दरअसल, हाल ही में गूगल ने यह साफ कर दिया था कि पुराने स्मार्टफोन्स पर अब गूगल का कोई भी ऐप काम नहीं करने वाला है। गूगल ने खुलासा किया है कि वो उन यूजर्स के फोन पर गूगल अकाउंट को बैन कर रहा है, जिनके पास Android 2.3 और इसके पुराने वर्जन हैं, जिन्हें Android जिंजरब्रेड भी कहा जाता है। ऐसे फोन में अगर यह सॉफ्टवेयर है तो गूगल ने YouTube, Gmail, Google मैप्स ऐप्स पर बैन लगा दिया है। जिसके बाद अब इन पुराने मोबाइल में यूट्यूब, जीमेल, गूगल मैप्स ऐप, ओएस वर्जन पर चलने वाले सभी पुराने डिवाइस काम करना बंद कर देंगे।
Android Version 2.3.7 वाले फोन्स को झटका
बता दें कि गूगल ने घोषणा की थी कि 27 सितंबर से Android Version 2.3.7 और इससे पुराने वर्जन पर चलने वाले Android स्मार्टफोन को अब साइन इन करने की क्षमता नहीं दी जाएगी। गूगल की सेवाएं जैसे गूगल मैप्स, यूट्यूब और जीमेल सभी साइन-इन पर निर्भर हैं। यूजर्स अभी भी इन सेवाओं को अपने मोबाइल ब्राउजर पर एक्सेस करने में सक्षम होंगे, लेकिन अपने डिवाइस पर ऐप-ओनली सुविधाओं से चूक जाएंगे। वे अपने स्मार्टफोन पर Settings > Advanced > System Update पर जाकर अपने फोन के लिए लेटेस्ट अपडेट चैक कर सकते हैं। ऐसे में अगर किसी के ऐसे पुराने वर्जन के स्मार्टफोन हैं तो गूगल एप्स को यूज करने के लिए एंड्राइड वर्जन अपग्रेड करना होगा। अगर एंड्राइड अपग्रेड नहीं हो रहा है फिर फोन बदलने के अलावा अन्य और ऑप्शन नहीं होगा।
यूजर्स को घबराने की जरूरत नहीं होगी
हालांकि ज्यादातर स्मार्टफोन्स यूजर्स को घबराने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि Android 2.3 जिंजरब्रेड को 2010 में जारी किया गया था और शायद ही कोई दस साल पुराना एंड्रॉइड डिवाइस आज सक्रिय है। जानकारी के मुताबिक इसका आंकड़ा काफी कम है। यानी अब 2010 के पहले के फोन में गूगल के एप्स यूज नहीं होंगे। गूगल ने यह भी कहा है कि वह इस पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए इसलिए हटा रहा है क्योंकि उनके प्लेटफॉर्म पर चल रहे यूजर्स को सुरक्षित रखने के अपने कामों के तहत है।
लॉग इन पर आएगी ऐसी दिक्कत
ऐसे में यदि कोई यूजर्स बहुत पुराने एंड्रॉइड 2.3 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन में लॉग इन करने की कोशिश करता है, तो उन्हें यूजर नेम और पासवर्ड से संबंधित ऐरर दिखाई देगा। यहां तक कि अगर वे फिर से डिटेल दर्ज करने की कोशिश करते हैं, तो Google फिर से वहीं ऐरर शो करेगा। वहीं इस समस्या को ठीक करने का एकमात्र तरीका एंड्रॉइड के एक नए वर्जन को अपग्रेड करना होगा यानी की एंड्रॉइड 3.0 या एंड्रॉइड 4.0 यदि ऐसा अपडेट उपलब्ध है डिवाइस के लिए तो।












Click it and Unblock the Notifications