गूगल ने लॉन्च किया Datally ऐप, ऐसे बचाएगा आपका मोबाइल डाटा

नई दिल्ली। अगर आप भी डाटा की खपत से परेशान हैं तो गूगल का यह नया ऐप आपके काम आ सकता है। दरअसल, गूगल ने अपना नया ऐप Datally लॉन्च किया है। गूगल का यह नया ऐप आपके डाटा को बर्बाद होने से रोकेगा। साथ ही यूजर्स को यह भी बताएगा कि उसका कितना डाटा कब और किस ऐप में खर्च हो रहा है। इस ऐप के जरिए डाटा सेव करने की भी सुविधा भी मिलेगी। गूगल के इस ऐप को एंड्रायड इस्तेमाल करने वाले सभी यूजर्स प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

महंगे डाटा प्लान से मिलेगी राहत

महंगे डाटा प्लान से मिलेगी राहत

ऐप को लॉन्च करते हुए गूगल ने कहा कि इससे महंगे डाटा प्लान को यूजर्स को काफी फायदा होगा। आमतौर पर देखा जाता है डाटा बचाने के लिए लोग फोन को फ्लाइट मोड में कर देते हैं या डाटा ऑफ कर देते हैं लेकिन अब इस एप के जरिए वो आसानी से डाटा के खर्च पर कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही डाटा सेव भी कर सकते हैं।

डाटा को करें कंट्रोल

डाटा को करें कंट्रोल

इस ऐप के जरिए आपको रोजना, हफ्ते और महीने के आधार पर आपके डाटा खपत की जानकारी देगा। इसके आधार पर आप आपने डाटा यूज पर कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही जो ऐप ज्यादा डाटा यूज करते हैं उन्हें ब्लाक भी कर सकते हैं।

ऐसे कर सकते हैं डाटा सेव

ऐसे कर सकते हैं डाटा सेव

यह ऐप आपको पब्लिक वाईफाई की जानकारी भी देगा। जब भी आप किसी पब्लिक वाईफाई की रेंज में आएंगे तो ये ऐप आपको उसकी सूचना देगा। इस अलावा यह एप आपको डाटा सेव करने के अन्य भी कई तरीकों की जानकारी देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+