Google हुआ 22 बरस का, खास अंदाज में बनाया Doodle, जानिए कुछ रोचक बातें

नई दिल्ली। आज दुनिया का सबसे बड़ा सर्च ईंजन गूगल अपना 22वां जन्मदिन मना रहा है, इस खास मौके को गूगल ने काफी रोचक ढंग से सेलिब्रेट किया है। इस खास रंग-बिरंगे डूडल पर क्लिक करने से Google के लिए आने वाले सर्च रिजल्ट पेज पर आप रीडायरेक्ट हो जाएंगे। इस डूडल पर एक कॉपी बटन दिया गया है जिससे इसे कहीं भी आसानी से साझा किया जा सकता है, कुल मिलाकर डूडल काफी सुंदर है।

Google हुआ 22 का, खास अंदाज में बनाया डूडल

Google हुआ 22 का, खास अंदाज में बनाया डूडल

आपको बता दें कि दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल की स्थापना सितंबर 1998 को दो दोस्तों Larry Page और Sergey Brin ने की थी। लैरी और सर्जेई कैलिफॉर्निया की स्टैंडफॉर्ड यूनिवर्सिटी से PhD के छात्र थे। अपने 15वें जन्मदिन पर गूगल ने खुद कहा था कि कंपनी को नहीं पता कि गूगल का असली जन्मदिन कब है लेकिन ऑफिशियल रजिस्ट्रेशन की वजह से कंपनी 27 सितंबर को ही अपना जन्मदिन मानती है।

गलत स्पेलिंग के कारण रखा गया गूगल का नाम

गलत स्पेलिंग के कारण रखा गया गूगल का नाम

खास बात ये है कि सर्च इंजन गूगल का नाम का नाम 'Googol' शब्द की गलत स्पेलिंग के कारण रखा गया। डोमेन नाम के तौर पर Google.com को 15 सितंबर, 1997 के दिन रजिस्टर कराया गया था।शुरुआत में गूगल वेबसाइट के लिए स्टैंडफॉर्ड यूनिवर्सिटी की ऑफिशल वेबसाइट में एक पेज बनाया गया था।

गूगल की Share Marketing पूरे विश्व में 90% है

गूगल की Share Marketing पूरे विश्व में 90% है

  • गूगल ने 2003 में Blogger.com की वेबसाइट बनायीं थी।
  • 2007 में ही गूगल ने Android launch की थी।
  • 2008 में गूगल ने chrome को launch की थी।
  • 2003 में ही Adsence launch हुई थी।
  • गूगल की हिस्सेदारी यानि की Share Marketing पूरे विश्व में 90% है।
कर्मचारियों को डेथ बेनेफिट मिलता है

कर्मचारियों को डेथ बेनेफिट मिलता है

scoopwhoop में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में Google कर्मचारियों को डेथ बेनेफिट मिलता है, जो इस बात की गारंटी देता है कि कर्मचारी के जीवित पति या पत्नी कोअगले दशक तक हर साल उनके वेतन का 50% राशि मिलेगी।

गूगल का पहला डूडल 'बर्निंग मैन फेस्टिवल' में बना था

तो वहीं गूगल का पहला डूडल 'बर्निंग मैन फेस्टिवल' पर 1998 में बनाया गया था। मई 2012 में गूगल ने अपने डूडल को नया रूप दिया। यह एक गेम के रूप में था। यह गेम Pac-Man वीडियो गेम के 30 साल पूरे होने की खुशी में बनाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+