गूगल ने सीसीआई के खिलाफ खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, गोपनीय रिपोर्ट लीक करने का लगाया आरोप

गूगल ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दायर की है।

नई दिल्ली, 23 सितंबर। गूगल ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दायर की है। गूगल ने अपनी याचिका में कहा कि, 'कंपनी विश्वास के उल्लंघन के खिलाफ विरोध करती है जो गूगल की अपनी रक्षा करने की क्षमता को कम करती है और गूगल और उसके सहियोगियों को नुकसान पहुंचाती है।' इस याचिका को शुक्रवार को सुने जाने की संभावना है। गूगल ने जिस उल्लंघन की बात की है, वह कंपनी के अनुसार, एक गोपनीय रिपोर्ट को लीक करने से संबंधित है जिसे सीसीआई ने भारत में गूगल की व्यावसायिक गतिविधियों के आधार पर तैयार किया है। गूगल ने कहा कि 18 सितंबर 2021 को गूगल के एंड्रॉयड स्मार्टफोन समझौतों की चल रही जांच से संबंधित एक रिपोर्ट महानिदेशक के कार्यालय द्वारा भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग को सौंपी गई थी जिसे मीडिया में लीक कर दिया गया।

google

बता दें कि सीसीआई वर्तमान में वेब सर्च मार्केट में गूगल के एकाधिकारवादी व्यवहार के आरोपों की जांच कर रहा है। इसके अलावा कंपनी का स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी मार्केट भी रडार पर है, जहां कंपनियां अपने उपकरणों में गूगल के एंड्रॉयड ओएस और एंड्रॉयड टीवी ओएस का उपयोग करती हैं। हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका पर टिप्पणी करते हुए गूगल के एक प्रवक्ता ने कहा कि हम इस बात से बहुत चिंतित हैं कि महानिदेशक की रिपोर्ट, जिसमें एक चल रहे मामले में हमारी गोपनीय जानकारी शामिल है, सीसीआई द्वारा उसे मीडिया में लीक कर दिया गया। गोपनीय जानकारी की रक्षा करना किसी भी सरकारी जांच के लिए सबसे जरूरी है और हम इसके निवारण के लिए अपने कानूनी अधिकार का पालन कर रहे हैं और आगे ऐसा न हो ऐसी मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मुंबई में फिर से कब खुलेंगे स्कूल, मेयर किशोरी पेडनेकर ने दिया जवाब

गूगल ने आगे कहा कि लीक हुई रिपोर्ट उसके साथ एक अनुचित व्यवहार है क्योंकि यह सीसीआई के अंतिम निर्णय को नहीं दर्शाती और जांच रिपोर्ट सबमिट करना एक अंतरिम प्रोसीजरल स्टेप (प्रक्रियात्मक कदम) है। कंपनी ने कहा कि गूगल को अभी तक महानिदेशक (डीजी) के निष्कर्षों की समीक्षा करने का अवसर नहीं मिला है और न कि उसने किसी मामले में अपना बचाव किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+