Gold Rate: वेडिंग सीजन में सोना धड़ाम, 1255 रू गिरे चांदी के दाम, जानिए आज का गोल्ड रेट
नई दिल्ली। सोना(Gold Rate on 15 June) चांदी की कीमत उच्चतम स्तर पर पहुंचकर धड़ाम हो गया। सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार 15 जून को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। वेडिंग सीजन में सोने की कीमत गिरने से ज्वैलरी शॉप पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। शादियों के सीजन में सोने की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में कीमत गिरने से खरीदारी में तेजी आने लगती है।

15 जून को सोने का भाव
सोमवार को सोने की कीमत में सुस्ती देखने को मिली। सर्राफा बाजारों में सोने का हाजिर भाव में 99 रुपए की गिरावट आई। 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर 47278 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली। चांदी 1255 रुपए नीचे लुढ़क गया। चांदी की कीमत में जून में आई ये सबसे बड़ी गिरावट है, जब एक दिन में चांदी में 1200 रुपए से भी ज्यादा की गिरावट आई है।

कैसा रहा सर्राफा बाजार का हाल
सर्राफा बाजार की बात करें को इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 99 रुपए नीचे गिरकर 47278 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 47089 रुपए प्रति 10 ग्राम परर पहुंच गया। वहीं 91.6 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 43307 रुपए प्रति 10 ग्राम नीचे लुढ़क गया। जबकि 8 ग्राम वाले गिन्नी की कीमत 27658 रुपए रहा।

चांदी की चमक पड़ी फीकी
सोमवार को हफ्ते के पहले ही कारोबारी दिन चांदी में जून महीने की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 1255 रुपए नीचे लुढ़ गया। शुक्रवार के मुकाबले चांदी की कीमत 47755 रुपए प्रति किलोग्राम से नीचे गिरकर 46500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications