Gold Rate: सोना खरीदने का अच्छा मौका, लगातार तीसरे दिन धड़ाम हुआ सोना, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का रेट

Gold Rate: लगातार तीसरे दिन धड़ाम हुआ सोने, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का रेट

नई दिल्ली। सोना खरीदने का इतंजार कर रहे तो उनके लिए बेहतरीन मौका है। सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन भी गिरावट दर्ज की गई है। सोने के दामों में बुधवार को एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई। लगातार तीन दिनों से सोने की कीमत में गिरावट जारी है। जहां मई के दूसरे हफ्ते में सोना रिकॉर्डस्तर पर पहुंच गया था तो वहीं अब लगातार तीन दिनों से सोने की कीमत में गिरावट जारी है। सोना तीसरी बार गिरा है।

 सोने की कीमत में गिरावट

सोने की कीमत में गिरावट

बुधवार को सोने के दाम में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई। सोना बुधवार को बाजार खुलते ही गिरना शुरू हो गया। सुबह 10.00 बजे सोना के MCX पर भाव 252 रुपए तक गिर गया था। इस गिरावट के साथ सोना 46070 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को MCX पर चांदी लगभग 251 रुपए की गिरावट के साथ 47570 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया।

 सर्ऱाफा बाजार में सोने का हाल

सर्ऱाफा बाजार में सोने का हाल

सोने के भाव की बात करें तो बुधवार 27 मई को सोने-चांदी की कीमतों में भारतीय सर्राफा बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार के मुकाबले आज सोना 539 रुपए प्रति 10 ग्राम गिर गया। वहीं चांदी की कीमत में 705 रुपए प्रति किलो तक की गिरावट आई और यह गिरकर 46920 रुपए पर पहुंच गई। सोना 705 रुपए सस्ता होकर 46920 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 एक नजर आज 10 ग्राम सोने के भाव पर

एक नजर आज 10 ग्राम सोने के भाव पर

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 27 मई को सोने के भाव की बात करें तो आज सोना गिरकर 46260 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि मंगलवार को इसकी कीमत 46799 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 46075 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई जबकि मंगलवार को इसकी कीमत 46617 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी की कीमत 315 रुपए गिरकर 27062 रुपए पर पहुंच गई। आपको बता दें कि लॉकडाउन की वजह से लंबे वक्त से बंद रहे ज्वैलर्स की शॉप अब खुलने लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+