GOOD NEWS: आम आदमी भर सकेगा "उड़ान", 1 घंटे की फ्लाइट का किराया 2500 रु.
सरकार की इस योजना के मुताबिक 1 घंटे के सफर के लिए अब आपको मात्र 2500 रुपए किराए के तौर पर चुकाना होगा।
नई दिल्ली। ऊंचे किराए के चलते मध्यम वर्गीय लोग विमान सफर कर पाने में खुद को असमर्थ समझते है, लेकिन अब आम आदमी भी हवाई सफर कर सकेगा। सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी योजना उड़ान का ऐलान कर दिया है। केंद्र की मोदी सरकार ने आम आदमी को भी हवाई सफर से जोड़ने के लिए इस योजना की शुरुआत की। इस योजना के मुताबिक छोटे शहरों को हवाई सफर से जोड़ा गया है। यानी छोटे सफर के लिए छोटा किराया । इस लड़की ने बनाया रिकॉर्ड, 16 साल की उम्र में उड़ाया प्लेन

सिर्फ 2500 रु. किराया
सरकार की इस योजना के मुताबिक 1 घंटे के सफर के लिए अब आपको मात्र 2500 रुपए किराए के तौर पर चुकाना होगा। माना जा रहा है कि 2500 रु. में एक घंटे का हवाई सफर कराने वाली पहली उड़ान एक जनवरी 2017 से शुरू होगी।
Video: जब हवा ने रोक की विमान की लैडिंग, हवा में अटकी रही 110 जानें
इस योजना की शुरुआत करते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने कहा कि क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत पहली विमान सेवा अगले वर्ष जनवरी से शुरु हो जाएगी। हमें इस संबंध में विमानन कंपनियों के सहयोग की जरुरत है। इस योजना के साथ मोदी सरकार को उम्मीद है कि भारत 2022 तक दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा विमानन क्षेत्र बन सकेगा।
खास बातें
- इस योजना के तहत 1 घंटे की उड़ान के लिए 2500 रुपए देने होंगे।
- छोटे शहरों में हवाई सफर की सुविधा शुरू करने वाली कंपनियों को सरकार 80 प्रतिशत तक घाटे की भरपाई करेगी।
- 2500 रुपये में हवाई यात्रा के लिए सरकार सिर्फ 3 साल के लिए ही सब्सिडी देगी।
- सरकार का लक्ष्य है कि साल 2022 तक 30 करोड़ एयर टिकट की बिक्री सालाना होने लगे ।
- वहीं साल 2027 तक एयरटिकट बिक्री 50 करोड़ हो जाए।
- इस योजना के तहत घरेलू टिकट कैंसिलेशन का पैसा 15 दिनों में आर अंतरराष्ट्रीय टिकट कैंसिलेशन का पैसा 30 दिनों के अंदर मिलेगा।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications