Good News: रिलायंस Jio यूजर्स को न्यू ईयर गिफ्ट, 2020 के साथ 1 साल तक अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री में JioPhone, डेटा समेत मिलेंगी ये सुविधाएं
Recommended Video
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को नए साल का तोहफा दिया है। जियो ने अपने यूजर्स के लिए नए साल से ठीक पहले 1 साल की वैलिडिटी के साथ जबरदस्त प्लान पेश किया है। जियो ने '2020 Happy New Year Offer' पेश किया है, जिसमें यूजर्स को 1 साल तक अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1.5 जीबी डेटा समेत बेहतरीन ऑफर्स मिल रहे हैं। जियो का यह ऑफर स्मार्टफोन यूजर्स के साथ-साथ जियोफोन यूजर्स के लिए भी होगा।

‘2020 Happy New Year Offer' में क्या है खास
जियो ने साल 2019 के आखिरी में अपने यूजर्स को ताबड़तोड़ झटके दिए। जियो ने जहां पहले दूसरे नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सर्विस बंद कर 6 पैसे प्रति मिनट का चार्ज लगाने का ऐलान किया तो वहीं 6 दिसंबर से कंपनी ने जियो के टैरिफ प्लान की कीमतों में इजाफा कर दिया। जियो के नए प्लान पहले के प्लान से 20 से 30 फीसदी तक महंगे हो गए। टैरिफ प्लान की कीमत बढ़ाने के बाद अब जियो अपने कस्टमर्स के लिए ढेरों नए ऑफर्स लेकर आ रही है। साल 2020 की शुरुआत के साथ ही जियो यूजर्स को बेहतरीन ऑफर का लाभ मिलेगा। रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए '2020 हैपी न्यू ईयर ऑफर' लेकर आया है।

जियो यूजर्स के लिए खास ऑफर
जियो के नए 2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत सब्सक्राइबर्स को 1 साल तक अनलिमिटेड सर्विसेज मिलेंगी। इस प्लान में आपको 1 साल तक अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ-साथ रोजाना 1.5 GB 4G डेटा की सुविधा मिलेगी। वहीं इस प्लान के यूजर्स को रोजाना 100 SMS और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस ऑफर की वैलिडिटी पूरे 365 दिन है।

Free में JioPhone
जियो के 2020 हैप्पी न्यू ईयर प्लान के लिए आपको 2020 रुपए खर्च करने होंगे। 2020 रुपए वाले इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद यूजर्स को एक नया जियोफोन दिया जाएगा और 12 महीने तक अनलिमिटेड सर्विसेज भी दी जाएंगी। इस प्लान के तहत JioPhone यूजर्स को 1 साल तक अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के अलावा रोजाना 0.5 जीबी डेटा और एसमएमएस की सर्विस मिलेगी। आप इस प्लान को 24 दिसंबर से ले सकते हैं। हालांकि रिलायंस जियो के इस प्लान में भी नॉन-जियो नंबर्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग सब्सक्राइबर्स को नहीं मिलेगी। रिलायंस जियो से जियो पर तो अनलिमिटेड कॉलिंग यूजर्स को मिलती है। वहीं बाकी नेटवर्क्स पर एफयूपी लिमिट तय कर दी गई है, जिसके तहत आपको फिक्स्ड मिनट के लिए ही कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

लिमिटेड समय के लिए ऑफर
गौरतलब है कि रिलायंस जियो का यह ऑफर सीमित अवधि के लिए आया है।अगर आप ये ऑफर लेना चाहते हैं तो 24 दिसंबर से इस प्लान का फायदा उठा सकते हैं। खासबात ये कि इस प्लान में भी आपको जियो के अलावा दूसरे नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलेगी। रिलायंस जियो से जियो के किसी भी नंबर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है, जबकि दूसरे ऑपरेटर्स के नंबर पर कॉल करने के लिए चार्ज लगता है।

जियो का 2199 रुपए का प्लान
हाल ही में जियो ने लंबी अवधि वाला एक प्लान पेश किया है, जिसमें यूजर्स को 2199 रुपए खर्च कर 1 साल की वैधता के साथ रोजाना 1.5 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। वहीं Jio -टू-Jio नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, जबकि अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 12,000 एफयूपी मिनट देगी।
MUST READ: 31 दिसंबर से पहले जरूर निपटा लें ये 4 काम वरना नए साल में बढ़ेगी टेंशन












Click it and Unblock the Notifications