Good News: सस्ता सोना खरीदने का आज सबसे अच्छा मौका, क्या है मोदी सरकार की स्कीम

Good News: सस्ता सोना खरीदने का आज सबसे अच्छा मौका,क्या है मोदी सरकार की स्कीम

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से सोने की ओर निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी, जिसका असर सोने की कीमत पर पड़ता दिखा। वहीं चीन समेत दुनिया भर में फैले इस जानलेवा कोरोना वायरस के चलते अर्थव्यवस्था पर असर दिखने लगा है। शेयर बाजार में हजारों निवेशकों के पैसे डूब रहे हैं। ऐसे में निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश में है। पीली धातु को हमेशा सुरक्षित निवेशक के तौर पर देखा जाता है। अगर आप भी गोल्ड में निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास बेहतरीन मौका है। आप सस्ती कीमत में सोना खरीद सकते हैं। आइए जानें मोदी सरकार की इस खास स्कीम के बारे में.....

 यहां खरीदे सस्ता सोना

यहां खरीदे सस्ता सोना

कोरोना वायरस की वजह से शेयर बाजार में भूचाल के बीच निवेशकों के हजारों करोड़ रुपए डूब गए। ऐसे में निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे हैं। सोना निवेशकों के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प के तौर पर रहा है। ऐसे में मोदी सरकार की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम लोगों को सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दे रही है। सरकार की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2019-20 में निवेश के लिए तारीख का ऐलान कर दिया गया है।

आज सस्ता सोना खरीदने का मौका

आज सस्ता सोना खरीदने का मौका

सरकार की ये गोल्ड स्कीम आज यानी सोमवार को शुरू हो रही है। इस स्कीम के तहत आप कम कीमत पर सोने में निवेश कर सकते हैं। इस बार गोल्ड बॉन्ड का इश्यू प्राइस 4,260 रुपए प्रति ग्राम निर्धारित किया गया है। आप इस गोल्ड बॉन्ड के लिए ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर भी खरीद सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन और भुगतान करने वालों को 50 रुपए की छूट भी मिलती है। यानी अगर आप ऑनलाइन तरीके से गोल्ड बॉन्ड खरीदते हैं और उसका भुगतान भी डिजिटल तरीके से करते हैं तो आपको ये गोल्ड बॉन्ड 4,210 रुपए प्रति ग्राम का मिलेगा।

 कब है आखिरी तारीख

कब है आखिरी तारीख

आप 2 मार्च से लेकर 6 मार्च तक मोदी सरकार की इस गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत निवेश कर सकते हैं। आपको 11 मार्च 2020 तक बॉन्ड मिल जाएगा। आपको बता दें कि यह आपके पास आखिरी मौका है सस्ती दरों गोल्ड में निवेश करने का। यह चालू वित्तीय वर्ष की आखिरी सीरीज है। आपकों बता दें कि दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने की कीमत 42,870 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई थी। लेकिन अगर आप इस सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करते हैं तो आपको 10 ग्राम सोने के लिए 770 रुपए कम कीमत चुकानी होगी।

क्या है गोल्ड बॉन्ड स्कीम

क्या है गोल्ड बॉन्ड स्कीम

मोदी सरकार ने साल 2015 में इस गोल्ड बॉन्ड स्कीम की शुरुआत की थी। इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें सोने की कीमत हमेशा बाजार से कम होती है। इस स्कीम के तहत आप अधिकतम 500 ग्राम के गोल्‍ड बॉन्ड खरीद सकते हैं। वहीं न्यूनतम 1 ग्राम सोना भी खरीद सकते हैं। यहां निवेश करने पर आपको टैक्स में छूट भी मिलती है। इस सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्‍कीम के जरिए लोगों में सोने की फिजिकल डिमांड को कम करना है। वहीं आपको इस गोल्ड बॉन्ड को लॉकर में रखने का खर्च भी नहीं उठाना पड़ता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+