Good News:रेलवे के इन कर्मचारियों की सैलरी में होगी 30% की बढ़ोतरी,ये रही वजह?

नई दिल्ली। भारतीय रेल जल्द अपने इन कर्मचारियों को सैलरी बढ़ोतरी का तोहफा दे सकता है। रेलवे जल्द ही अपने टिकट चैकिंग स्टाफ को पुन रनिंग स्टाफ में शामिल करने के लिए बड़ा कदम उठा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो रेलवे की टीटीई स्टाफ की सैलरी में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो जाएगी। आपको बता दें कि लंबे वक्त से रेलवे के ये स्टाफ खुद को रनिंग स्टाफ घोषित करने की मांग कर रहे हैं। माना जा रहा है कि रेलवे बोर्ड जल्द ही उनकी इन मांगों को मान सकता है। अगर ऐसा हुआ तो टीटीई की सैलरी में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो जाएगी।

 रेलवे कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी

रेलवे कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी

लंबे समय से टीटीई स्टाफ ऑर्गनाइजेशन मांग कर रहे हैं। 5 सितंबर को इंडियन रेलवे टिकट चैकिंग स्टाफ ऑर्गेनाइजेशन की स्थापना के 50 साल पूरे होने पर दिल्ली के तालकोटरा स्टेडियम में स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान संयुक्त सचिव त्रिलोकी नाथ पांडेय ने कहा कि रेलवे बोर्ड चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने उनकी मांगों पर जल्द ही विचार करने का भरोसा दिया है। इस समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि रेलवे के गार्ड को रनिंग स्टाफ का दर्जा मिलता है, जबकि ट्रेन में सवार टीटीई को रनिंग स्टाफ का दर्जा नहीं दिया जाता, जो कि गलत है।

 क्या हैं मांगें

क्या हैं मांगें

टीटीई स्टाफ ऑर्गनाइजेशन ने रेलवे बोर्ड के सामने रनिंग स्टाफ की मांग, ड्रेस अलाउंस, टीटीई रेस्ट हाउसों की बदहाली, टारगेट के दबाव, नियम से अधिक काम का प्रेशर, रिक्त पदों की भर्ती और टीटीई की सुरक्षा जैसी तमाम मांगे बोर्ड के सामने रखी है।

 छिन गया रनिंग स्टाफ का दर्जा

छिन गया रनिंग स्टाफ का दर्जा

आपको बता दें कि रेलवे के टीटीई को आजादी से पहले रनिंग स्टाफ का दर्जा मिला था। उस वक्त रेलवे के बाकी स्टाफ तो अंग्रेज होते थे,लेकिन टीटीई के पद पर भारतीयों को रखा जाता था, ताकि लोगों की भाषा को समझा जा सके। 1931 में क्रांतिकारियों की मदद करने के बाद टीटीई से रनिंग स्टाफ का दर्जा छीन लिया ,जो अब तक नहीं बदला है। अब रेलवे के ये कर्मचारी खुद को रनिंग स्टाफ घोषित करने की मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+