Good News: लॉकडाउन के बीच सोना बनाएगा मालामाल, 55000 के पार जाएगी कीमत, 10 ग्राम सोने का आज का भाव

Good News: लॉकडाउन के बीच सोना बनाएगा मालामाल, 55000 के पार जाएगी कीमत, 10 ग्राम सोने का आज का भाव

नई दिल्ली। सोने की कीमत में तेजी का दौर जारी है। लॉकडाउन की वजह से जहां अर्थव्यवस्था डमाजोल हो गई है तो वहीं निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने का चुनाव किया है। निवेश बढ़ने से सोने की कीमत में तेजी का दौर जारी है। सोमवार को सोना ऑलटाइम हाई रिकॉर्ड पर स्तर पर पहुंच गया। कीमत में तेजी का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को ही सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली। वैश्विक स्तर पर मंगलवार सुबह सोने के हाजिर भाव में रही और सोने की हाजिर कीमत 0.13 फीसदी या 2.31 डॉलर की बढ़त के साथ 1,717.65 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। हालांकि सोने की कीमत में इस तेजी को देखकर आप ज्यादा खुश न हो, क्योंकि ये कीमत नए रिकॉर्ड को छूने वाली है। सोना रिकॉर्ड स्तर को पार करते हुए 50000-55000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच सकता है।

सोने की कीमत में तेजी

सोने की कीमत में तेजी

कोरोना संकट का असर सोने पर दिख रहा है। लॉकडाउन के बीच सोने में तेजी का दौर जारी है। सोना एमसीएक्स पर 46286 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंचा है तो वहीं वैश्विक बाजार में इसकी कीमत में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। ब्लूमबर्ग के मुताबि मंगलवार को सोने का वैश्विक भाव 1,717.65 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। अगर सोने के भाव की तुलना करें को साल 2019 में सोने ने करीब 22 फीसदी रिटर्न दिया तो इस साल में अभी तक 18 फीसदी का रिटर्न दे चुकी है। यानी सोना की कीमत में तेजी का दौर पिछले 2 साल से ज्यादा समय से जारी है।

एक नजर दो दिनों में सोने की कीमत पर

एक नजर दो दिनों में सोने की कीमत पर

वैश्विक स्तर पर मंगलवार सुबह सोने के हाजिर भाव में बढ़त देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मंगलवार सुबह वैश्विक स्तर पर सोने की हाजिर कीमत 0.13 फीसद या 2.31 डॉलर की बढ़त के साथ 1,717.65 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, वैश्विक स्तर पर चांदी के हाजिर भाव में भी मंगलवार को बढ़त देखी जा रही है। वहीं
सोमवार को सोने की वायदा कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी आई और सोने की कीमत उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। सोमवार को पांच जून 2020 के सोने के वायदा भाव ने 46,385 रुपए प्रति 10 ग्राम के साथ एक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इसके साथ 5 अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव 947 रुपए तेजी के साथ 46,433 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

55000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचेगा सोना

55000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचेगा सोना

सोने की कीमत में तेजी के लिए कई फैक्टर बाजार में मौजूद है। एक्सपर्ट्स की माने तो साल 2020 के अंत तक सोने की कीमत 53000-55000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच जाएगा। अगर आंकड़ों पर नजर डाले और मार्च से अप्रैल के बीच की अब तक कीमत की तुलना करें तो सोने की कीमत में तेजी का ग्राफ दिख जाएगा। जहां 31 मार्च 2020 को एमसीएक्स पर सोना 42968 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था तो सोमवार यानी 13 अप्रैल को सोना 46286 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। यानी महज 13 दिनों में सोने की कीमत में 3318 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी आई। वहीं 3 अप्रैल( 43712 रुपए / 10 ग्राम) से 7 अप्रैल ( 45724 रुपए / 10 ग्राम) के बीच सोने की कीमत पर नजर डाले तो महज 4 दिनों में सोने की कीमत में 2012 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी आई।

 2020 में जारी रहेगी सोने में तेजी

2020 में जारी रहेगी सोने में तेजी

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक साल 2020 में सोने की कीमत में तेजी जारी रहेगी। निवेशकों को सोने की कीमत में इस तेजी को देखकर घबराने की जरूरत नहीं है। अभी सोने की कीमत में और बढ़ोतरी होगी। उन्होंने इसके पीछे कुछ वजह भी बताए, जिनमें कि लॉकडाउन की वजह से सेंट्रल बैंकों के द्वारा ब्याज दरों में कटौती, कोरोना संक्रमण के कारण अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका, कोरोना संकट में इक्विटी मार्केट पर दबाव आदि शामिल हैं। ऐसे में निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर चुन रहे हैं। वहीं सेंट्रल बैंक भी सोना खरीद रहे हैं। वहीं वैाश्विक स्तर पर सोने की कीमत में चमक जारी है। वहीं लॉकडाउन की वजह से गोल्ड माइंस और रिफाइनरी बंद होने की वजह से सोने की कीमत सो समर्थन मिल रहा है। ऐसे में सोने की कीमत में अभी और चमक आने वाली है।

Today's Gold Rate: हफ्ते के पहले ही दिन सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड, 46000 रु/ 10 ग्राम के पास पहुंची कीमत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+