....तो इसलिए Free कॉलिंग खत्म करने, प्लान महंगा करने के बाद भी Jio है बेस्ट
नई दिल्ली। भारतीय टेलिकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो के आने के बाद से खलबली मच गई। टेलिकॉम सेक्टर में जियो की इंट्री के से डेटा और प्राइस वॉर शुरू हो गया। जियो के फ्री कॉलिंग और फ्री डेटा ने लोगों को आकर्षित किया। जियो के इन प्लान से लोग जियो की ओर आकर्षित हुए। हालांकि जियो ने हाल ही में दूसरे नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सर्विस खत्म कर दी। वहीं टैरिफ प्लान भी महंगे कर दिए, लेकिन बावजूद इसके जियो ने अपने उपभोक्ताओं का ध्यान रखा और बेहतरीन ऑफर्स पेश किए।

जियो प्लान बाकियों से सस्ते
जियो के अलावा बाकी की टेलिकॉम कंपनियों जैसे एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया ने भी अपने प्लान महंगे कर दिए। इन कंपनियों के टैरिफ प्लान 40 फीसदी तक महंगे हो गए। वहीं टैरिफ प्लान्स महंगे होने के बावजूद जियो की लोकप्रियता बनी हुई है। जियो ने टैरिफ प्लान की कीमतों में इजापा करने केबावजूद इसका ध्यान रखा, जिसका असर ये है कि एयरटेल , वोडाफोन-आइडिया के मुकाबले जियो के प्लान बाकियों से सस्ते हैं।

IUC चार्ज किया खत्म
IUC चार्ज खत्म करने के बावजूद भी जियो लगातार अपने ग्राहक बढ़ाने में सफल रहा है। इसके पीछे की मुख्य वजह है जियो के आकर्षक प्लान्स। प्लान्स महंगे होने के बावजूद जियो के प्लान्स बाकी टेलिकॉम ऑपरेटर्स की तुलना में 20 फीसदी सस्ते हैं। लेकिन यहां ये जानना भी जरूरी है कि सस्ते होने के बावजूद जियो ने अपने कॉलिंग प्लान्स में अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए अतिरिक्त शुल्क चार्ज करता है। जबकि बाकी टेलिकॉम ऑपरेटर्स ऐसा नहीं करते हैं।

किसका प्लान सबसे Best
अगर किसी भी एक कंपनी के साथ जियो के प्लान की तुलना करें तो आपको इसका अंतर पता चल जाएगा। अगर जियो का 555 रुपएके प्लान की तुलना एयरटेल के 598 रुपए वाले प्लान से करें तो जहां जियो के प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा के साथ नॉन जियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 3000 मिनट्स मिलते हैं। वहीं जियो टू जियो फ्री कॉलिंग मिलती है। वहीं 84 दिनों की वैधता है। अब एयरटेल के 598 रुपए वाले प्लान को देखें तो एयरटेल इस प्लान में कोई FUP लिमिट नहीं है लेकिन यह प्लान जियो से 98 रुपए महंगा है।












Click it and Unblock the Notifications