SBI के ग्राहकों को 1 महीने में दूसरी बार मिला तोहफा, आज से सस्ता हुआ होम-ऑटो-पर्सनल लोन, इतनी घटेगी EMI

SBI ग्राहकों को 1 महीने में दूसरी बार मिला तोहफा,सस्ता हुआ लोन

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया(SBI) ने एक बार फिर से अपने ग्राहकों को राहत दी है। एक महीने में ये दूसरी बार है जब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने लोगों को राहत देते हुए कर्ज की ब्याज दर में कटौती की है। बैंक ने होम लोन, ऑटो लोन , पर्सनल लोन की ब्याज दर में कटौती की है, जिसका असर आपके EMI पर होगा। कर्ज की ब्याज दर में कटौती होते ही आ पकी EMI कम हो जाएगी।

 SBI ने ब्याज दर में की कटौती

SBI ने ब्याज दर में की कटौती

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एक बार फिर से ब्याज दर में कटौती की है। बैंक ने लैंडिंग रेट पर मार्जिनल कॉस्ट में कटौती की है। बैंक ने MCLR में 5 बेसिक प्वाइंट की कटौती की है। मई महीने में ये दूसरी बार की गई कटौती है। बैंक द्वारा की गई कटौती के बाद 1 साल के लिए ब्याज दर अब 8.50 प्रतिशत से घटकर अब 8.45 प्रतिशत रह गया है। बैंक ने MCLR में 5 बेसिक प्वाइंट की कटौती की है। नई दरें 10 मई 2019 यानी आज से लागू हो गई है।

 1 महीने में दूसरी बार ब्याज दरों में कटौती

1 महीने में दूसरी बार ब्याज दरों में कटौती

एसबीआई ने मई महीने में दूसरी बार ब्याज दर में कटौती की है। इससे पहले एसबीआई ने 1 मई 2019 को ब्याज में कटौती की थी और MCLR में 5 बेसिक प्वाइंट की कटौती की। वहीं स्टेट बैकं ऑफ इंडिया के साथ-साथ बैंक ऑफ इंडिया ने भी अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (MCLR) घटाने का ऐलान किया है।

 बैंक ऑफ इंडिया ने भी कटौती

बैंक ऑफ इंडिया ने भी कटौती

SBI के साथ-साथ बैंक ऑफ इंडिया(Bank of India) ने भी एमसीएलआर दर में 5 बेसिक प्वाइंट की कटौती की है। इस फैसले के बाद बैंक के होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन में कटौती की गई है। MCLR दर में कटौती होने से लोन सस्ता हो जाता है और उसे पहले की तुलना में कम EMI देनी पड़ती है। BOI ने 1 साल के कर्ज पर मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट 8.75 फीसदी से घटाकर 8.70 फीसदी कर दिया है।

 क्या है MCLR

क्या है MCLR

MCLR यानी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट। इसके तहत बैंक अपने फंड की लागत के हिसाब से लोन की दरें तय का है। MCLR के बढ़ने से आपके बैंक से लिए गए सभी तरह के लोन महंगे हो जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+