Paytm यूजर्स के लिए गुड न्यूज, मिल रहा है 5000 रुपए तक का Cashback, ऐसे उठाएं फायदा
Paytm यूजर्स को मिल रहा है 5000 रुपए तक का Cashback, ऐसे उठाएं फायदा
नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद से Paytm यूजर्स की तादात में तेजी से बढ़ोतरी हुई। पेटीएम के जरिए डिजिटल पेमेंट को भी बढ़ावा मिला। लोगों को आकर्षित करने के लिए कैशबैक जैस ऑफर दिए जाते रहे हैं। एक बार फिर से पेटीएम ने अपने यूजर्स के लिए धमाकेदार ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत लोगों को 5000 रुपए तक का कैशबैक जीतने का मौका मिल रहा है। आइए आपको पेटीएम की ओर से मिल रहे इस कैशबैक ऑफर के बारे में जानकारी देते हैं।

पेटीएम का कैशबैक ऑफर
पेटीएम (Paytm) अपने यूजर्स को कैशबैक के कई ऑफर दे रहा है। इनमें से कुछ ऑफर्स के बारे में हम आपको बता रहे हैं। पेटीएम आपको फ्लाइट बुकिंग, मूवी टिकट, शॉपिंग समेत कई तरह के ट्रांजेक्शन पर कैशबैक दे रहा है। ये ऑफर 5000 रुपए तक है। अगर आप Paytm से थाईलैंड के लिए फ्लाइट की टिकट बुक कराते हैं तो आपको 3000 रुपए तक का कैशबैक मिलता है। आपको इसके लिए बुकिंग के समय FLYTHAI का प्रोमोकोड लगाना होगा।

ऐसे पाएं 5000 रुपए तक का कैशबैक
पेटीएम यूजर्स अगर पेटीएम ऐप के जरिए होटल की बुकिंग करते हैं तो आप 5000 रुपए तक का कैशबैक जीत सकते हैं। पेटीएम के जरिए होटल बुकिंग पर 25 प्रतिशत फ्लैट कैशबैक मिल रहा है। आपको बस बुकिंग के वक्त प्रोमोकोड HOTEL25 एप्लाई करना है। वहीं 5000 रुपए कैशबैक के लिए आपको बुकिंग के समय HOTEL5000 को प्रोमोकोड एप्लाई करना है।

मिल रहा है बेहतरीन कैशबैक ऑफर
इसके अलावा पेटीएम यूजर्स को DTH के रिचार्ज पर 2000 रुपए तक का कैशबैक, ट्रैवल बुकिंग पर 2000 रुपए तक का कैशबैक मिल रहा है। वहीं पेटीएम के जरिए गोल्ड की खरीद पर 1500 रुपए का कैशबैक मिल रहा है। वहीं एम्यूजमेंट पार्क के टिकट पर 1000 रुपए तक का कैशबैक मिल रहा है।
ALERT! 31 मार्च के बाद बंद हो जाएगी LIC की ये स्कीम, जानिए क्या होगा बीमाधारकों पर असर












Click it and Unblock the Notifications