HDFC क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, FREE में पाएं 50 लीटर पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है तरीका?

नई दिल्ली। अगर आप HDFC बैंक के खाताधारक हैं और आप HDFC का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है। एचडीएफसी बैंक ने क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए फ्री पेट्रोल-डीजल का ऑफर निकाला है। अगर आप एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड धारक हैं तो आप 50 लीटर तक फ्री पेट्रोल पा सकते हैं। एचडीएफसी बैंक और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने एक साथ मिलकर क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए नई स्कीम पेश की है।

 HDFC क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर

HDFC क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर


एचडीएफसी बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए बेहतरीन स्कीम लॉन्च की है। इस स्कीम के तहत एचडीएफसी ने इंडियन ऑयल कार्पोरेशन(IOC) के साथ मिलकर एक क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। इस क्रेडिट कार्ड की मदद से आप सालभर में 50 लीटर फ्यूल मुफ्त में हासिल कर सकते हैं। फ्री फ्यूल के अलावा आप इस कार्ड की मदद से हर दिन ग्रॉसरी और बिल पेमेंट में आकर्षक छूट भी पा सकते हैं।

 50 लीटर तक फ्यूल फ्री

50 लीटर तक फ्यूल फ्री


बैंक ने इस क्रेडिट कार्ड को नॉन मेट्रो शहरों और कस्बों के लिए लॉन्च किया गया है। इंडियन ऑयल के करीब 27,000 आउटलेट्स पर ग्राहक फ्यूल पॉइंट हासिल कर सकते हैं। इन पॉइंट्स को भुनाकर आप हर साल 50 लीटर पेट्रोल या डीजल बिल्कुल फ्री में हासिल कर सकते हैं। आप इस कार्ड का इस्तेमाल कर फ्यूल डलवाते समय जितने पैसे खर्च करते हैं उसका 5 फीसदी हिस्सा आपको फ्यूल पॉइंट के तौर पर मिलेगा।हर महाने आपको अधिकतम 250 फ्यूल पॉइंट्स मिल सकते हैं। 6 महीने के बाद आप अधिकतम 150 फ्यूल पॉइंट्स हासिल कर सकते हैं।

 कैसे उठा सकते हैं लाभ

कैसे उठा सकते हैं लाभ


इस फ्यूल प्वाइंट का आप अलग-अलग तरीके से लाभ उठा सकते हैं। आप चाहें तो इसे इंडियन ऑयल के IXRP प्रोग्राम मेंबरशिप के तहत इसे भुना सकते हैं। इसके अलावा आप इन प्वाइंट्स को एचडीएफसी नेटबैंकिंग के जरिए भी भुना सकते हैं। आप चाहे तो कैशबैक की तरह भी भुना सकते हैं। इस कार्ड को पाने के लिए आपको एचडीएफसी बैंक की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। इसके अलावा आप एचडीएफसी शाखा पर जाकर भी इस क्रेडिट कार्ड को पा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+