मात्र 8990 रुपए में मिल रहा है 46000 का सैमसंग ग्लैक्सी एस 7 फोन
नई दिल्ली। अगर आप अपने लिए नए स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इससे बेहतरीन मौका आपको नहीं मिल सकता। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट आपके लिए बेस्ट ऑफर्स लेकर आई है। फ्लिपकार्ट ने नए साल पर शानदार ऑफर पेश किया है, जिसमें आप 46000 का फोन मात्र 8990 रुपए में खरीद सकते हैं। जी हां हैरान मत होइए। फ्लिपकार्ट पर आपको ये बेहतरीन ऑफर मिल रहा है।

46000 का फोन 8990 रुपए में
फ्लिपकार्ट नए साल पर बेहतरीन ऑफर लेकर आई है, जहां आपको सैमसंग गैलेक्सी एस7 फोन पर भारी डिस्काउंट और एक्सचेंड का ऑफर मिल रहा है। फ्लिपकार्ट के इस 46000 रुपए के फोन पर 19010 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। यानी 46000 के फोन की कीमत 26990 रुपए हो गई।

एक्सचेंज ऑफर का उठाएं फायदा
भारी डिस्काउंट के साथ-साथ इस फोन पर आपको एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। आप इस फोन पर पुराने स्मार्टफोन को बदलकर 18000 रुपए का छूट पा सकते हैं। यानी इस फोन की कीमत फिर मात्र 8990 रुपए रह जाएगी।

कई विकल्प उपलब्ध
फ्लिपकार्ट पर बिक रहे इस सैमसंग ग्लैक्सी एस 7 फोन के लिए आपको कई ऑप्शन मिल रहे हैं। आप इस फोन पर भारी छूट के साथ-साथ अपनी पसंद का रंग चुन सकते हैं । 5.1 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले वाले सैमसंग ग्लैक्सी एस7 फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज ओक्टा कोर प्रोसेसर के साथ-साथ 4जीबी रैम और 32 जीबी इंटर्नल मेमोरी है।












Click it and Unblock the Notifications