Bank of Baroda के खाताधारकों के लिए अच्छी खबर, शुरू हुई 'बॉब वर्ल्ड' सर्विस, जानें क्या है खास
नई दिल्ली, 8 सितंबर। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने खाताधारकों के लिए बुधवार को डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया है। बैंक ने बॉब वर्ल्ड( bob World) नाम से नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इस बॉब वर्ल्ड में ग्राहकों को तमाम बैंकिंग सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी। बैंक ने इसे खास तरह से डिजाइन किया है, जिससे ग्राहकों को लोन, बैंकिंग प्रोडक्ट, सेविंग स्कीम, सर्विसेज की जानकारी आसानी से मिल सके। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर खाताधारकों को सविंग स्कीम से लेकिन निवेश तक , लोन से लेकर स्कीम तक की पूरी डिटेल मिलेगी। हर के लिए अलग कॉलम तैयार किया गया है, जहां जाकर आप आसानी ने अपनी जरूरत के मुताबिक सारी जानकारी हासिल कर उसके लिए आवेदन भी कर सकते हैं।

ये डिजिटल सेवा लोगों को 24 घंटे मिलेगी। बैंक के इस प्लेटफॉर्म पर बैंक से जुडडी सभी सर्विसेज, स्कीम की जानकारी दर्ज हैं। आपको एक ही ऐप में सभी सर्विसेज की जानकारी उपलब्ध हो जाएंगी। आप आसानी से बैंक ऑफ बड़ौदा के सेविंग स्कीम, इंवस्टमेंट प्लान, लोन और पर्चेज से जुड़ी जानकारी लेकर उसका लाभ उठा सकते हैं। लोगों की जरूरत और उनकी सुविधा को देखते हुए इस ऐप को डिजाइन किया गया है।
इतना ही नहीं बैंक की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञपत्ति के मुताबिक आप bob World से आसानी से महज चंद मिनटों में डिजिटल अकाउंट खोल सकते हैं। इस ऐप की मदद से बैंक आपका वर्चुअल क्रेडिट कार्ड जारी कर आपके लेनदेन को आसान बना सकता है। वहीं किसी भी तरह से लोन के लिए आप ऐप के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही साथ बैंक आपको निवेश की जानकारी उपलब्ध करवाता है। इसके अलावा आप आसानी से बॉब वर्ल्ड के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग , पेमेंट ,बिल भुगतान आदि कर सकते हैं। अब तक 50 लाख से अधिक लोग इस ऐप का लाभ उठा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications