Gold Weekly Update: सोना पहुंचेगा 55000 के पार, अभी खरीदें 7600 रुपए सस्ता सोना, फटाफट यहां देखें आज का रेट

Gold Weekly Update:खरीदें 7600 रुपए सस्ता सोना, फटाफट यहां देखें आज का रेट

नई दिल्ली, मई 30। अगर आप सोना खरीदने का सोच रहे हैं तो ये आपके पास अच्छा अवसर है। सोने की कीमत में बीते हफ्ते गिरावट देखने को मिली। सोने के दाम में इस हफ्ते गिरावट ई और सोना पने उच्चतम स्तर से करीब 7600 रुपए तक सस्ता हो गया। अगर आने वाले दिनों में सोने की कीमत की बात करें तो सोना 55000 रुपए से ऊपर तक जा सकता है। यानी सोने में निवेश के लिए ये अच्छा मौका है।

 मई महीने में कैसा रहा सोने का हाल

मई महीने में कैसा रहा सोने का हाल

अगर मई महीने में सोने की कीमत पर नजर डाले तो इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिली है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले 30 साल में इस साल गोल्ड का आगाज सबसे खराब रहा, लेकिन अब धीरे-धीरे सोने की कीमत में सुधार देखने को मिल रही है। सोना अब धीरे-धीरे तेजी की ओर बढ़ रहा है। अगर सोने में यही तेजी जारी रही तो जल्द ही सोना अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ सकता है।

7600 रुपए तक गिर चुका सोना

7600 रुपए तक गिर चुका सोना

अगर मई महीने में सोने की कीमत की बात करें तो इस महीने अबतक 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 1863 रुपए की तेजी आ चुकी है। अगर साल 2021 में अब तक सोने की कीमत की बात करें तो सोना इस साल 2021 में सोना 1548 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिर चुका है। वहीं अपने उच्चतम मूल्य से सोना का दाम 7600 रुपए तक गिर चुका है। जबकि चांदी ऑल टाइम हाई रेट से 5508 रुपए तक सस्ता हो चुका है।

 एक नजर सोने के दाम पर

एक नजर सोने के दाम पर

अगर सोने की कीमत पर नजर डाले तो 21 मई 2021 को 24 कैरट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48553 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 24 कैरेट वाले सोने की कीमत बढ़कर 48672 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 25 मई को सोने की कीमत 48664 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 26 मई को सोने की कीमत 49195 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। जबकि 27 मई को सोने की कीमत गिरकर फिर से 48810 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया और 28 मई को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोना और गिरकर 48654 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

 कैसा रहेगा सोने का आगे का हाल

कैसा रहेगा सोने का आगे का हाल

अगर निवेश के दृष्टिकोण से देखें तो सोने में ये निवेश का अच्छा मौका है। बाजार जानकारों के मुताबिक आन वाले दिनों में सोने की कीमत में तेजी लौटेगी। आईआईएफएल के उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता के मुताबिक कोरोना संकट के बीच सोना निवेशकों के लिए निवेश का अच्छा और पसंदीदा माध्यम बना हुआ है। अनुज के मुताबिक साल 2021 की दिवाली तक सोना 55000 रुपए के पार पहुंच सकता है। वहीं साल खतम होते-होते इसकी कीमत 60000 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच सकती है।

 सोना में बढ़ रहा है निवेश

सोना में बढ़ रहा है निवेश

अगर आप सोने में निवेश कर रहे हैं तो ये अच्छा मौका है। आने वाले दिनों में सोने के भाव में और तेजी आने वाली है। कोरोना वायरस के कारण निवेशक शेयर में निवेश करने से कतर रहे हैं। निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे हैं। सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश के तौर पर जाना जाता है। ऐसे में आने वाले दिनों में सोने में निवेश बढ़ने के साथ ही उसकी कीमत में भी तेजी आएगी। यानी आने वाले दिनों में सोना अच्छा रिटर्न देगा।

 सोने के मांग में तेजी

सोने के मांग में तेजी

जहां सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिला तो वहीं सोने के आयात में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अप्रैल 2021 में सोने के आयात में बढ़ोतरी आई। अप्रैल में सोने का आयात 6.3 अरब तक पहुंच गया। सोने के आयात का असर देश के चालू खाते के घाटे पर पड़ता है। चांदी के आयात में 88.53 प्रतिशत की कमी आई और ये 1.19 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। अगर आंकड़ों पर नजर डाले तो सोने का आयात अप्रैल 2020 में 28.3 लाख डॉलर यानी करीब 21.61 करोड़ रुपए रहा। सोन के आयात में आई तेजी से देश का व्यापार घाटा अप्रैल 2021 में 15.1 अरब डॉलर रहा जो साल 2020 में इसी महीने में 6.76 अरब डॉलर था।

लगातार गिरने लगा सोना, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी, खरीदारी से पहले लें आज का रेट

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+