Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इन सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, महंगाई भत्ते में हुई बंपर बढ़ोतरी, जानें कितनी बढ़ी सैलरी

7th Pay Commission: इन सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, महंगाई भत्ते में हुई बपंर बढ़ोतरी, चेक करें बैंक अकाउंट

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के ऐलान का अब तक इंतजार है। लाखों केंद्रीय कर्मचारी सरकार के उस ऐलान का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की जाएगी, लेकिन ये इंतजार लंबो होता जा रहा है। जहां केंद्रीय कर्मचारियों को डीए में बढ़ोतरी का इंतजार है तो वहीं कई राज्यों के कर्मचारियों को ये तोहफा मिल चुका है। इस लिस्ट में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात , तमिलनाडु समेत कई राज्य शामिल हैं।

 छत्तीसगढ़ सरकार ने दिया तोहफा

छत्तीसगढ़ सरकार ने दिया तोहफा

छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों की सैलरी में 15 फीसदी की बड़ी बढ़ोतरी कर दी। सरकार ने छठें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 15 फीसदी की बड़ी बढ़ोतरी की है, जिसके बाद अब छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों का डीए 6 फीसदी से बढ़कर सीधें 28 फीसदी हो गया है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 1 अगस्त से लागू हो गया है।

 गुजरात सरकार ने DA में की बढ़ोतरी

गुजरात सरकार ने DA में की बढ़ोतरी

छत्तीसगढ़ के अलावा गुजरात सरकार ने भी प्रदेश के कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी की है। सरकार ने प्रदेश के सभी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। 15 अगस्त को प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को ये तोहफा दिया और कहा कि इसका लाभ प्रदेश के 9.38 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा। 1 जुलाई 2022 से ही इस डीए बढ़ोतरी को लागू करने का फैसला किया गया है।

 महाराष्ट्र सरकार का तोहफा

महाराष्ट्र सरकार का तोहफा

सत्ता परिवर्तन के बाद महाराष्ट्र में भी सरकारी कर्मचारियों को तोहफा मिला है। सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। सरकार द्वारा डीए में की गई इस बढ़ोतरी के बाद अब यहां कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 34 फीसदी पर पहुंच गया है।

 तमिलनाडु सरकार ने DA में की 3 फीसदी की बढ़ोतरी

तमिलनाडु सरकार ने DA में की 3 फीसदी की बढ़ोतरी

तमिसनाडु में भी सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बड़ी बढ़ोतरी की गई है। सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद अब यहां महंगाई भत्ता बढ़कर 34 फीसदी पर पहुंच गया है। डीए में बढ़ोतरी जुलाई 2022 से लागू माना जाएगा।

एक और झटका देने की तैयारी में RBI, फ्री नहीं जल्द ही UPI ट्रांजैक्शन पर भी देना होगा चार्ज

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+