Gold-Silver Rate: वेडिंग सीजन से पहले 4000 रु सस्ता हुआ सोना, चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए कैसा रहेगा आगे का हाल
Gold-Silver Rate: वेडिंग सीजन से 4000 से नीचे लुढ़का सोना, चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए कैसा रहेगा आगे का हाल
नई दिल्ली। Gold-Silver Rate on 24 August 2020 सोने की कीमतक अगस्त महीने में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई, लेकिन उसके बाद से ही सोने-चांदी( Gold-Silver) के रेट में गिरावट शुरु हो गई। अगस्त के पहले हफ्ते में सोना जहां सातवें आसमान पर पहुंच गया तो वहीं दूसरे हफ्ते से सोने की कीमत ( Gold Rate fall) में गिरावट शुरु हो गई है। सोने की कीमत पिछले दो हफ्ते से गिरावट का दौर जारी है। ये सिलसिला 24 अगस्त को भी जारी रहा। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन ही सोना धड़ाम हो गया। वहीं चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिली।

24 अगस्त को सोने-चांदी का भाव
24 अगस्त को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन ही सोने की कीमत में गिरावट आई। सोमवार को देशभर के सर्राफा बाजार में आज सोना( Gold Rate Today) 19 रुपए नीचे लुढ़ककर 51992 रुपए पर खुला। वहीं चांदी की कीमत में 1040 रुपए की बड़ी गिरावट आई। चांदी का भाव शुक्रवार की तुलना में 1040 रुपए नीचे लुढ़क गया। बाजार खुलते ही चांदी 65334 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
Recommended Video

देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी कतिए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51992 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51784 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47625 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38994 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि चांदी की कीमत 66374 रुपए से गिरकर 65334 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आपको बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर देशभर के 14 सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की मूल्य का औसत मूल्य निकालकर प्रकाशित किया जाता है। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। इन रेट्स में GST शामिल नहीं है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत पर नजर डाले तो अक्टूबर में डिलिवरी वाले सोने की कीमत में156 रुपए की गिरावट आई और सोना लुढ़कर 51860 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं 5 फरवरी, 2021 डिलिवरी वाले सोने की कीमत में 0.77 फीसदी की गिरावट आई और सोना टूटकर 52000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं MCX पर चार सितंबर वाली चांदी की कीमत 0.25 फीसदी गिरकर 66,902 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

वैश्विक बाजार में सोने-चांदी की कीमत
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने-चांदी की कीमत( Gold-Silver Internation Price) की बात करें तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर दिसंबर जिलिवरी वाले सोने की कीमत 8.40 डॉलर की तेजी के साथ 1955.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं कॉमेक्स पर दिसंबर डिलिवरी वाली चांदी 0.11 डॉलर की तेजी के साथ 26.99 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही है।

4000 रुपए से नीचे गिरा सोना
अगस्त में सोने की कीमत( Gold Rate in August 2020) की बात करें तो सोने की कीमत में 4 हजार से अधिक की गिरावट आ चुकी है। अगस्त में अब तक सोना 4262 रुपए तक नीचे लुढ़क चुका है। 7 अगस्त को सोने की कीमत अपने उच्चतम स्तर पर था। 7 अगस्त को सोना अगस्त महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा गया और सोने की कीमत 56254 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, लेकिन इसके बारे सोने में गिरावट का दौर भी शुरु हो गया। 21 अगस्त को सोने की कीमत गिरकर 51973 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।












Click it and Unblock the Notifications