Gold खरीदने का गोल्डन अवसर, इतने सालों बाद सस्ता सोना
बेंगलूरू। अगर आप इस दिवाली पर सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो हो जाएं तैयार औऱ बस मौका देखकर खरीद डालिए। क्योंकि इस बार बरसों बाद ऐसा अवसर आया है सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट देखी गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की की गई है।

इससे आपको घरेलू बाजार में कम कीमत पर सोना औऱ चांदी मिलने की संभावनाएं प्रबल हुई हैं। जानकारी के मुताबिक सोने की कीमतों में 15 महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया।
जानकारी के मुताबिक भारत में वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 490 रुपये लुढ़क कर 26, 511 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी में 814 रुपए प्रति किलो की गिरावट हुई है। चांदी 37888 रुपये पर पहुंच गई है। मालूम हो कि भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है।
गौरतलब है कि दिवाली पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। और आर्थिक जानकारों के अनुसार ऐसा सोना यह एक सुरक्षित निवेश के तौर पर भी देखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications