सोमवार को रिकॉर्ड स्तर तक सस्ता होने के बाद, मंगलवार को क्या रहा सोने का दाम
विदेशों में सोने की कीमतों में गिरावट के बावजूद राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 50 रुपए प्रति दस ग्राम तक बढ़ गई है।
नई दिल्ली। सोमवार को सोने की कीमतों में हुई रिकॉर्ड गिरावट के बाद मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत कुछ सुधरी है।

विदेशों में सोने की कीमतों में गिरावट के बावजूद राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 50 रुपए प्रति दस ग्राम तक बढ़ गई है।
सोने की कीमत में हुए सुधार के साथ बाजार में नई कीमत 29,450 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमतों में मंगलवार को भी सुधार देखने को नहीं मिला।
मंगलवार को चांदी की कीमत में प्रति किलो 865 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही चांदी की कीमत प्रति किलो 41000 रुपए से घटकर 40,735 के स्तर पर पहुंच गई।
नोटबंदी के फैसले से बंद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के सर्राफा बाजार में सोने की सोमवार को कीमत धड़ाम से गिर गई थी। 16 दिन बाद बाजार खुलने पर सोमवार को सोने की कीमतों में 1750 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी।
सोमवार को बाजार में सोना 29,400 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी की कीमत में प्रति किलो 3100 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications