Gold Weekly Update: फेस्टिव सीजन में खरीदें सोना, इस साल अब तक 5547 रुपए तक हो चुका है सस्ता
Gold Weekly Update: फेस्टिव सीजन में खरीदें सोना, इस साल अब तक 5547 रुपए तक हो चुका है सस्ता
नई दिल्ली। साल 2021 सोने-चांदी के लिए कुछ खास अच्छा साबित नहीं हुआ है। सोने की कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सोना एक बार फिर से गिरावट की ओर बढ़ रहा है। इस हफ्ते सोना गिरकर 45000 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे लुढ़क गया। वहीं इस साल के पहले तीन महीनों में अब तक गोल्ड के रेट में 5547 रुपए की गिरावट आ चुकी है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी मंदी देखने को मिली।

सोना फिर से हुआ सस्ता
सोने की कीमत में इस हफ्ते भी गिरावट की स्थिति बनी रही। 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 40900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत गिरकर 44660 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बीते हफ्ते सोना 282 रुपए टूटा तो चांदी की कीमत 2157 रुपए तक गिर गई। वहीं मार्च महीने में ही सोना 1321 रुपए तक लुढ़क गया। जबकि चांदी का भाव 3808 रुपए प्रति किलोग्राम तक टूट गया।

इस हफ्ते कैसा रहा सोने का भाव
अगर सोने के वीकली अपडेट की बात करें तो 22 मार्च 2021, सोमवार को सोना 44847 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। गले दिन 23 मार्च को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 45003 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 24 मार्च, बुधवार को सोना 44886 रुपए पर गिरकर पहुंच गया तो वहीं 25 मार्च को सोना 44880 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं 26 मार्च को सोना 44655 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

2021 में सोना 5547 रुपए गिरा
साल 2021 में सोने में कुछ खास चमक देखने को नहीं जनवरी से लेकर मार्च तक सोने का भाव 5547 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है। 31 दिसंबर 2020 को 24 कैरेट वाले सोन का भाव 50202 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो मार्च में अब तक गिकर 44847 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका ह।

ऑल टाइम हाई रेट से 11471 रुपए सस्ता बिक रहा सोना
आपको बता दें कि 7 अगस्त 2020 को सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 75013 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था। अगर इस कीमत से आज के भाव की तुलना करें तो सोना अपने ऑल टाइम हाई से 11471 रुपए गिर चुका है तो वहीं चांदी 11350 रुपए सस्ती बिक रही है।

कैसा रहेगा सोना का हाल
बाजार जानकारों की माने तो आने वाले दिनों में सोने की कीमत में तेजी लौटने वाली है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक कोरोना वायरस के मामलों में फिर से आ रही तेजी के कारण निवेशक फिर से सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने का चुनाव करेंगे और सोने में निवेश बढ़ेगा। मांग बढ़ते ही सोने का भाव भी तेजी से आग बढ़ेगा। जनकारों का मानना है कि आने वाले कुछ हफ्तों में सोना 46500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच सकता है।
31 March deadline: 31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना भरना पड़ेगा भारी जुर्माना












Click it and Unblock the Notifications