Gold Rate Weekly Update: वैलेंटाइन डे पर सोने को लगा झटका, 2007 रु तक गिरे दाम, चांदी की चमक पड़ी फीकी

Gold Rate Weekly Update: वैलेंटाइन डे पर सोने को लगा झटका, 2007 रु तक गिरे दाम, चांदी की चमक पड़ी फीकी

नई दिल्ली। Gold-Silver weekly update. सोने-चांदी के लिए बीता हफ्ता उतार-चढ़ाव से भरा रहा। बीते हफ्ते सोने की कीमत में तेजी और गिरावट देखने को मिली। वहीं 14 फऱवरी वैलेंटाइन डे के दिन भी सोने की चमक फीकी रही। ऐस में आप कम कीमत में अपने चाहने वाले वैलेंटाइन डे के खास मौके पर गोल्ड गिफ्ट दे सकते हैं। अगर बीते हफ्ते सोने की कीमत पर नजर डाले तो सोना गिरावट के साथ 48000 रुपए से नीचे लुढ़क गया। वहीं पिछले फरवरी में अब तक सोने की कीमत में 2007 रुपए की गिरावट आ चुकी है। जबकि चांदी की कीमत अब तक 1349 रुपए गिर गई।

सोना फिर से लुढ़का

सोना फिर से लुढ़का

सोने की कीमत में लिए बीता हफ्ता कुछ खास नहीं रहा। सोने की चमक फीकी पड़ गई। पिछले पांच दिनों में सर्राफा बाजारों में सोने की कीमत में गिरावट का दौर आया। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का हाजिर भाव करीब 126 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिर गया। सोमवार, 8 फरवरी को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत जहां 47512 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी तो वहीं शुक्रवार , 12 फरवरी को सोने की कीमत 47386 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

 फरवरी में अब तक 2007 रुपए गिर चुका है सोना

फरवरी में अब तक 2007 रुपए गिर चुका है सोना

जहां पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमत में 126 रुपए की मामूली गिरावट आई तो वहीं जनवरी के मुकाबले फरवरी 2021 में सोने का दाम 2007 रुपए तक गिर चुका है। 29 जनवरी को जहां सोने की कीमत 49074 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ तो वहीं 1 फरवरी को नीचे गिरकर 48745 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। जबकि 12 फरवरी को सोने की कीमत लुढ़ककर 47386 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। यानी सोने के भाव में दो हजार से अधिक की गिरावट हुई।

 चांदी की चमक पड़ी फीकी

चांदी की चमक पड़ी फीकी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी भारी गिरावट आई। चांदी के दाम 29 जनवरी को जहां 69726 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुए थे तो वहीं 12 फरवरी को 68377 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। यानी फरवरी में जनवरी के मुकाबले सोने का भाव 2007 रुपए गिरा तो चांदी 1349 रुपए सस्ती हो गई।

 ऑल टाई हाई रेट से 9000 रुपए तक गिरा सोना

ऑल टाई हाई रेट से 9000 रुपए तक गिरा सोना

अगर सोने के इस हफ्ते की तुलना उसके उच्चतम स्तर से करें सोना करीब 9000 रुपए तक गिर चुका है। सोना 7 अगस्त 2020 को अपने ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया था। इस दौरान सोने की कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। इस भाव से आज के सने के दाम की तुलना करें तो सोना करीब 8868 रुपए तक गिर चुका है।

 ऑल टाई हाई रेट से 9000 रुपए तक गिरा सोना

ऑल टाई हाई रेट से 9000 रुपए तक गिरा सोना


अगर सोने के इस हफ्ते की तुलना उसके उच्चतम स्तर से करें सोना करीब 9000 रुपए तक गिर चुका है। सोना 7 अगस्त 2020 को अपने ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया था। इस दौरान सोने की कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। इस भाव से आज के सने के दाम की तुलना करें तो सोना करीब 8868 रुपए तक गिर चुका है।

सोने-चांदी का ताजा रेट

सोने-चांदी का ताजा रेट

सोने-चांदी की ताजा रेट की बात करें को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत गिरकर 47386 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47196 रुपए प्रति 10 ग्राम ह गई। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43406 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच पर पहुंच गया। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35540 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि चांदी की कीमत 68377 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया।

पिछले हफ्ते सोने-चांदी की कीमत पर एक नजर

पिछले हफ्ते सोने-चांदी की कीमत पर एक नजर

पिछले हफ्ते के सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो 5 फऱवरी को 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 47512 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा तो 8 फरवरी को सोने की कीमत 47512 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 9 फरवरी को सोने की कीमत 48045 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 10 फरवरी को सोने का दाम 47953 रुपए प्रति 10 ग्राम था तो 11 फरवरी को 24 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 47963 रुपए और 12 फरवरी को यह गिरकर 47386 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 क्यों गिरा सोने का भाव

क्यों गिरा सोने का भाव

केडिया कैपिटल के डायरेक्टर और रिसर्च हेड अजय केडिया की माने तो डॉलर इंडेक्स में तेजी के चलते सोने की कीमत में गिरावट आई। वहीं इक्वटी मार्केट में अनिश्चितता कम होने और मार्जिन बढ़ने के चलते सोने पर दवाब बढ़ा है। हालांकि बाजार जानकारों का कहना है कि सोने में आई ये गिरावट अस्थाई है, लॉन्ग टर्म में सोने के दाम में तेजी आएगी।

 वैश्विक बाजार में सोने का हाल

वैश्विक बाजार में सोने का हाल

बीते हफ्ते वैश्विक बाजार में सोने की कीमत पर नजर डाले तो आखिरी कारोबारी दिन वैश्विक स्तर पर सोने की वायदा में गिरावट आईय़ ब्लूमबर्ग के अनुसार 12 फरवरी को सोने के वायदा भाव यानी एमसीएक्स पर सोना 0.20 फीसदी गिर गया। सोने की कीमत में 3.60 डॉलर की गिरावट आई और यह लुढ़कर 1823.20 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

 जानें कैसा रहेगा आगे का हाल

जानें कैसा रहेगा आगे का हाल

बाजार जानकारों की माने तो सोने की कीमत पर आया ये दवाब अस्थाई है। डॉलर इंडेक्स में कमजोरी, अमेरिकी सरकार द्वारा प्रोत्साहन पैकेज के ऐलान और अमेरिकी फेडरल रिज़र्व चेयरमैन की ओर से मौद्रिक नीति की घोषणा से सोने के दाम को सपोर्ट मिल सकता है । अगर बाजार जानकारों की माने तो वैश्विक बाजार में सोने की कीमत 1800 डॉलर प्रति औंस के आसपास रह सकता है। बाजार जानकारों के मुताबिक चीन में लुनर न्यू ईयर की उम्मीद के कारण सोने के भाव में तेजी आ सकती है।

 सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी में कटौती

सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी में कटौती

बजट में निर्मला सीतारमण ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क में कटौती कर दी। सरकार ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क (import tax) में भारी कटौती का ऐलान किया। सरकार ने सोने-चांदी के आयात शुल्क में 5 फीसदी की कटौती की है। अब सोने पर 12.5 फीसदी क बजाए 7.5 फीसदी आयात शुल्क चुकाना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+