दूसरे दिन चमका सोना, चांदी की कीमत में आई बड़ी गिरावट, जानिए क्या रहा 10 ग्राम का भाव
नई दिल्ली। मंगलवार को सोने की कीमत में एक बार फिर से तेजी आई। हफ्ते के दूसरे दिन भी सोने की कीमत में तेजी देखने को मिला और सोना 40 रुपए मजबूत होकर 32690 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने में जहां तेजी देखने को मिला तो वहीं चांदी की कीमत में गिरावट आई। मंगलवार को चांदी 210 रुपए नीचे खिसककर 39800 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया।

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 40 रुपए सुधरकर 32,690 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी ऊंचे भाव पर समर्थन के अभाव में 210 रुपए फिसलकर 39,800 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई। अगर वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोना 0.54 प्रतिशत गिरकर 1,282.40 डालर प्रति औंस पर रहा तो चांदी 0.74 प्रतिशत गिरकर 15.60 डॉलर प्रति औंस पर टिकी रही।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिल्ली में 99.9 शुद्धता वाले सोने की कीमत 32690 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 32,540 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। जबकि 8 ग्राम वाले गिन्नी का भाव 25200 रुपए पर टिकी रही। वहीं चांदी सिक्का (लिवाल) 76,000 रुपये तथा बिकवाल 77,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा। गौरतलब है कि सोमवार को सोने की कीमत में 150 रुपए की तेजी आई।












Click it and Unblock the Notifications