Gold Rate: खुशखबरी, हफ्ते के आखिरी दिन सोना धड़ाम, 8000 रु सस्ता बिक रहा, चांदी की चमक पड़ी फीकी

Gold Rate: खुशखबरी, हफ्त के आखिरी दिन सोना धड़ाम, 8000 रु सस्ता बिक रहा, चांदी की चमक पड़ी फीकी

नई दिल्ली, जून 4। सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिर गई है। सर्राफा बाजार में पिछले दो दिनों में सोने की कीमत में 1000 रुपए की गिरावट आई हैं तो वहीं चांदी की कीमत में भी लगातार गिरावट की स्थिति बनी हुई है। पिछले दो दिनों में चांदी के दाम में करीब 2000 रुपए की नरमी आई है। वहीं अगर सोने के इस मूल्य की तुलना करें तो सोना अपने उच्चतम मूल्य से तकरीबन 8000 रुपए नीचे गिर गया है। आपको बता दें कि 7 अगस्त 2020 में सोने की कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम क मूल्य को पार कर गई थी।

सोने की कीमत में गिरावट

सोने की कीमत में गिरावट

शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी दिन सोने की कीमत में गिरावट आई। 3 जून के मुकाबले आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में 644 रुपए की बड़ी गिरावट आ गई। वहीं चांदी 1392 रुपए सस्ती हुई। अगर सोने की मूल्य को सर्राफा बाजार पर देखें तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक आज सोने का हाजिर भाव कुछ इस तरह से रहा।

 24 कैरेट से 18 कैरेट कर के सोने का भाव

24 कैरेट से 18 कैरेट कर के सोने का भाव

अगर सोने की कीमत की बात करें तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर 24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का दाम कुछ इस तरह से रहा है। आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48567 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है तो वहीं 23 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 48373 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44487 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। जबकि 18 कैरेट शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत 36425 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

एमसीएक्स पर सोने की कीमत

एमसीएक्स पर सोने की कीमत

अगर सोने के फ्यूचर रेट की बात करें तो पिछले सत्र में तेज गिरावट के बाद आज फिर से सोने-चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स (MCX) पर सोना की वायदा कीमत में 0.10 फीसदी की गिरावट आई और ये गिरकर 48600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 0.21 फीसदी की कमी हुई और इसका भाव लुढ़कर 70663 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

 सस्ता सोना खरीदने का आखिरी मौका

सस्ता सोना खरीदने का आखिरी मौका

अगर आप सस्ता सोना खरीदना चाहते हैं तो आप मोदी सरकार की गोल्ड स्कीम सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इसकी तीसरी सीरीज 31 मई से शुरू हुई है, जो अगले पांच दिनों तक चलेगी। 4 जून को इस सीरीज का आखिरी दिन है। इस गोल्ड बॉन्ड की तीसरी सीरीज में आरबीआई ने इसका इश्यू प्राइस 4889 रुपए प्रति ग्राम तय किया है। वहीं ऑनलाइन भुगतान करने पर 50 रुपए का छूट भी मिलता है।

 सोने में निवेश का अच्छा मौका

सोने में निवेश का अच्छा मौका

अगर आप सोने में निवेश कर रहे हैं तो ये अच्छा मौका है। आने वाले दिनों में सोने के भाव में और तेजी आने वाली है। कोरोना वायरस के कारण निवेशक शेयर में निवेश करने से कतर रहे हैं। निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे हैं। सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश के तौर पर जाना जाता है। ऐस में आने वाले दिनों में सोने में निवेश बढ़ने के साथ ही उसकी कीमत में भी तेजी आएगी। यानी आने वाले दिनों में सोना अच्छा रिटर्न देगा। बाजार जानकारों क मुताबिक जल्द ही अपन उच्चतम भाव के नजदीक पहुंच जाएगा।

15 जून से बदल जाएगा सोना खरीदने का नियम

15 जून से बदल जाएगा सोना खरीदने का नियम

15 जून से सोने की खरीदारी में होने वाले हॉलमार्किंग की अनिवर्यता को तत्काल टाल दिया गया है। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने इस फैसले को 1 जून क बजाए 15 जून से लागू करन का फैसला किया गया है। यानी अब 15 जून से गोल्ड की हॉलमार्किंग अनिवार्य की जाएगी। आपको बता दें कि सोने-चांदी की ज्लैवरी की शुद्धता की प्रमाणिकता हॉलमार्किंग से नापी जाती है।

IRCTC: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने कैंसिल कर दी ये ट्रेंन, सफर से पहले इन नंबर पर फोन कर लें जानकारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+