Gold Rate: बकरीद के दिन सोना सस्ता हुआ या महंगा? गहने खरीदने से पहले जान लें 22 कैरेट गोल्ड का रेट?

Gold Rate Today: बकरीद के खास मौके पर शनिवार 7 जून 2025 को देशभर में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। त्योहार के दिन भी बाजारों में सोना थोड़ा सस्ता हुआ है। आरबीआई द्वारा रेपो रेट में कटौती की गई थी, जिसका असर अब सोने की कीमतों पर भी दिख रहा है। हालांकि, दिल्ली, मुंबई, राजस्थान जैसे बड़े शहरों में सोने की कीमतें अब भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं।

आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव दिल्ली में 99,740 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोना 91,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। बीते दिन की तुलना में कीमतों में लगभग 20 रुपये तक की कमी आई है। मुंबई में भी 24 कैरेट सोने का रेट 99,590 रुपये और 22 कैरेट सोना 91,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। पटना, लखनऊ, जयपुर जैसे शहरों में भी कीमतें लगभग इसी स्तर पर बनी हुई हैं।

Gold Rate Today
Photo Credit: AI फोटो

Silver Price In India Today (7 June, 2025): चांदी की बात करें तो उसकी कीमतों में भी तेजी आई है। आज चांदी के भाव में 3000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार 7 जून को चांदी का भाव 1,07,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+