Gold Rate Today: बजट से एक दिन पहले पीक पर पहुंचा सोने का दाम, आपके शहर में क्या है 22 कैरेट गोल्ड रेट?
Gold Rate Today (Sone Chandi ka Bhav): देश का आम बजट 01 फरवरी शनिवार 2025 को संसद में पेश होने वाला है। बजट पेश होने से एक दिन पहले 31 जनवरी को सोने के दाम में बढ़ोतरी हुई है। बजट से एक दिन पहले सोने के दाम पीक पर पहुंचने से उम्मीदें लगाई जा रही है कि बजट में सरकार सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा सकती है। अगर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई जाती है तो सोने के दामों में बड़ा उछाल देखने को मिला है। हालांकि सरकार ने पिछले बजट में गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाई थी।
आज शुक्रवार 31 जनवरी 2025 को सोने के दामों में 300 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है। जनवरी पूरे महीने सोना और चांदी के दामों में तेजी बनी रही। महीने के एक-दो दिनों को छोड़कर सोने के दाम हर दिन बढ़े हैं। आज भारत में 24 कैरेट सोने का भाव 83 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम है। गहने खरीदने वालों के लिए 22 कैरेट गोल्ड रेट की कीमत 76 हजार के पार है।

चांदी के दामों में भी आज इजाफा हुआ है। बजट से एक दिन पहले चांदी 2000 रुपये किलो महंगा हुआ है। आज एक किलोग्राम चांदी का भाव 98,600 रुपये है। आइए जानें देश के बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड रेट क्या है?
Gold Price in India: देश के अलग-अलग शहरों में क्या है 31 जनवरी 2025 को सोने के दाम?
- Delhi Gold Rate: दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत आज 83 हजार 180 है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 76,260 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- Mumbai Gold Rate: मुंबई में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 83,030 रुपये है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 76,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- kolkata Gold Rate: कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 76,110 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 83,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Sone ka bhav Chennai: चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 76,110 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 83,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Ahmedabad Gold Rate: अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 76,610 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 82,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Lucknow Gold Rate: लखनऊ में 22 कैरेट सोने की कीमत 76,110 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 83,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Sone ka bhav Jaipur: जयपुर में 22 कैरेट सोने की कीमत 76,260 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 83,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Patna Gold Rate: पटना में 22 कैरेट सोने की कीमत 76,110 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 83,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Sone ka bhav Hyderabad: हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 75,560 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 82,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Gurugram Gold Rate: गुरुग्राम में 22 कैरेट सोने की कीमत 76,260 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 83,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Sone ka bhav Bengaluru: बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने की कीमत 76,110 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 83,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Sone ka bhav Noida: नोएडा में 22 कैरेट सोने की कीमत 76,260 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 83,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।












Click it and Unblock the Notifications