Gold Rate Today: सोना एक हफ्ते में ₹3330 हुआ सस्ता, जानिए देश के 10 बड़े शहरों के लेटेस्ट रेट
Gold Rate Today (29 June 2025): सोने की कीमतों में इस हफ्ते भी गिरावट देखने को मिली है। बीते सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी गोल्ड रेट में नरमी जारी रही। पिछले एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना ₹3,330 प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 97,570 रुपये पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड भी ₹3,050 की गिरावट के साथ 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
विशेषज्ञों के मुताबिक डॉलर इंडेक्स में मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी की वजह से सोने की कीमतों में यह गिरावट देखी जा रही है। इसके साथ ही चांदी की कीमतों में भी हल्की गिरावट आई है। देशभर में फिलहाल 24 कैरेट गोल्ड 97 हजार रुपये के पार है। वहीं गहने खरीदने वालों के लिए 22 कैरेट गोल्ड 89 हजार के पार पर है।

Silver Price In India Today (29 June, 2025): चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि इसमें उतार-चढ़ाव स्थानीय बाजार की डिमांड और वैश्विक संकेतों पर निर्भर करता है। अगले सप्ताह के दौरान भी इसमें हलचल बनी रह सकती है। एक हफ्ते में चांदी के भाव में 2200 रुपये की प्रति किलोग्राम गिरावट देखी गई है। एक किलोग्राम चांदी का भाव ₹1,07,800 पहुंच गया है। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में चांदी ₹1,07,800 किलो बिक रहा है।
Gold Price in India: देश के अलग-अलग शहरों में क्या है 29 जून 2025 को सोने के दाम?
- Delhi Gold Rate: दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत आज 97,570 है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- Mumbai Gold Rate: मुंबई में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 97,420 रुपये है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 89,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- kolkata Gold Rate: कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 89,300 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 97,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Sone ka bhav Chennai: चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 89,300 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 97,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Ahmedabad Gold Rate: अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 89,300 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 97,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Lucknow Gold Rate: लखनऊ में 22 कैरेट सोने की कीमत 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 97,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Sone ka bhav Jaipur: जयपुर में 22 कैरेट सोने की कीमत 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 97,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Patna Gold Rate: पटना में 22 कैरेट सोने की कीमत 89,300 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 97,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Sone ka bhav Hyderabad: हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 89,300 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 97,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Gurugram Gold Rate: गुरुग्राम में 22 कैरेट सोने की कीमत 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 97,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Sone ka bhav Bengaluru: बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने की कीमत 89,300 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 97,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Sone ka bhav Noida: नोएडा में 22 कैरेट सोने की कीमत 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 97,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।












Click it and Unblock the Notifications