Gold Rate: सावन के तीसरे सोमवार को क्या है सोने और चांदी का भाव? जानें आज कहां कितने में मिल रहा गोल्ड

Gold Rate Today (28 July 2025): आज सावन का तीसरा सोमवार है। 28 जुलाई 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार की तुलना में आज सोने के भाव में करीब ₹800 प्रति 10 ग्राम की कमी आई है। देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,00,000 के करीब कारोबार कर रहा है, जबकि कुछ शहरों में यह गिरकर ₹99,900 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है।

दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड 91,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड 1,00,070 प्रति 10 ग्राम है। नोएडा और गाजियाबाद में 22 कैरेट गोल्ड 91,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड 1,00,070 प्रति 10 ग्राम है। वहीं मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का रेट 99,900 रुपये है। 22 कैरेट सोने का रेट 92,700 रुपये के पार है।

Gold Rate Today 28 July 2025

Silver Price In India Today (28 July 2025): चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बाद अब स्थिरता देखी जा रही है। चांदी का भाव ₹1,15,900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है, जो बीते कुछ दिनों की तुलना में कम है।

Gold Price in India: देश के अलग-अलग शहरों में क्या है 28 जुलाई 2025 को सोने के दाम?

🔹 दिल्ली ₹91,740 (22kt) ₹1,00,070 (24kt)

🔹 जयपुर ₹91,740 (22kt) ₹1,00,070 (24kt)

🔹 अहमदाबाद ₹91,650 (22kt) ₹99,980 (24kt)

🔹 पटना ₹91,590 (22kt) ₹99,920 (24kt)

🔹 मुंबई ₹91,590 (22kt) ₹99,920 (24kt)

🔹 हैदराबाद ₹91,600 (22kt) ₹99,930 (24kt)

🔹 चेन्नई ₹91,590 (22kt) ₹99,920 (24kt)

🔹 बेंगलुरु ₹91,590 (22kt) ₹99,920 (24kt)

🔹 कोलकाता ₹91,590 (22kt) ₹99,920 (24kt)

🔹 नोएडा ₹91,740 (22kt) ₹1,00,070 (24kt)

🔹 गाजियाबाद ₹91,740 (22kt) ₹1,00,070 (24kt)

🔹 लखनऊ ₹91,740 (22kt) ₹1,00,070 (24kt)

सोने की कीमत कैसे तय होती है?

भारत में सोने की कीमत कई कारकों पर निर्भर करती है

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की चाल
  • रुपया-डॉलर एक्सचेंज रेट
  • इंपोर्ट ड्यूटी और टैक्स
  • डिमांड और सप्लाई का संतुलन

भारत में सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि शादियों और त्योहारों से जुड़ी परंपरा भी है। ऐसे में कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+