Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, आज 22 कैरेट गोल्ड का क्या है लेटेस्ट रेट?
Gold Rate Today (21 August 2025): सोने-चांदी की कीमतों में गुरुवार सुबह मामूली गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना ₹10 टूटकर प्रति 10 ग्राम ₹1,00,140 पर आ गया। वहीं 22 कैरेट गोल्ड भी ₹10 गिरकर 10 ग्राम पर ₹91,790 पर बिक रहा है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹1,00,290 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹91,940 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
मुंबई और चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹1,00,140 प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट गोल्ड ₹91,790 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। कोलकात में 24 कैरेट सोना ₹1,00,140 प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट गोल्ड ₹91,790 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

Silver Price In India Today (21 Aug 2025): वहीं चांदी भी ₹100 फिसलकर 1 किलो पर ₹1,14,900 पर बिक रही है। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 1 किलो चांदी ₹1,14,900 पर कारोबार कर रहा है। वहीं चेन्नई में 1 किलो चांदी ₹1,24,900 पर बिक रहा है।
Gold Price in India: देश के अलग-अलग शहरों में क्या है 21 अगस्त 2025 को सोने के दाम?
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में गोल्ड रेट
- 24 कैरेट सोना: ₹1,00,290 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹91,940 प्रति 10 ग्राम
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता
- 24 कैरेट सोना: ₹1,00,140 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹91,790 प्रति 10 ग्राम
जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़
- 24 कैरेट सोना: ₹1,00,900 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹92,500 प्रति 10 ग्राम
अहमदाबाद और भोपाल
- 24 कैरेट सोना: ₹1,00,140 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹91,790 प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद, बेंगलुरु में गोल्ड रेट
- 24 कैरेट सोना: ₹1,00,140 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹91,790 प्रति 10 ग्राम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना के भाव?
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की चाल कमजोर दिखी। स्पॉट गोल्ड 0.1% गिरकर $3,343.09 प्रति औंस पर रहा, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स दिसंबर डिलीवरी 0.1% फिसलकर $3,386.10 पर पहुंच गया। स्पॉट सिल्वर $37.88 प्रति औंस पर स्थिर रही, प्लेटिनम 0.3% टूटकर $1,335.14 और पैलेडियम 0.5% गिरकर $1,108.73 पर रहा।
निवेशक अब वायोमिंग में आज से शुरू हो रहे जैक्सन होल संगोष्ठी से फेडरल रिजर्व की नीतिगत दिशा पर संकेतों का इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications