Gold Rate: नवरात्रि के पहले सोना सस्ता होगा या महंगा? आज किस भाव में बिक रहा है 22 कैरेट गोल्ड
Gold Rate Today (18 September 2025): भारत में गुरुवार को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट गोल्ड प्रति ग्राम 54 रुपये, 22 कैरेट गोल्ड प्रति ग्राम 50 रुपये और 18 कैरेट गोल्ड प्रति ग्राम 46 रुपये तक सस्ती हुई है। यानी सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू होने वाले हैं लेकिन फेस्टिवल सीजन में सोने-चांदी के दाम गिरने की संभावना नहीं है।
अगर 24 कैरेट यानी शुद्ध सोने की बात करें तो देशभर में इसका औसत भाव ₹1,11,170 से ₹1,11,500 प्रति 10 ग्राम के बीच रहा। वहीं 22 कैरेट सोना, जिसे सबसे ज्यादा लोग गहने बनाने में खरीदते हैं, वह आज ₹1,01,900 से ₹1,02,200 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Gold Rate: सोना 1.11 लाख पार! जानें आपके शहर में कितने में बिक रहा है 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड
दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,11,130 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है, जबकि 22 कैरेट ₹102,050 के आसपास है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में में 24 कैरेट सोना ₹1,11,170 और 22 कैरेट ₹1,01,900 पर बिक रहा है।
🟡 Silver Price In India Today (18 september 2025): दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 1 किलो चांदी ₹1,31,000 इतने पर बिक रहा है। चेन्नई में 1 किलो चांदी ₹1,41,000 किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। मुंबई में ₹1,31,000, कोलकाता में 1,31,000 रुपये पर बिक रहा है।
Gold Rate: दिल्ली-मुंबई-चेन्नई में सोने-चांदी का ताजा भाव जारी, देखें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
Gold Price in India: 10 महानगरों में आज का सोने का भाव (₹/10 ग्राम)
🔹 दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज लगभग ₹1,11,320 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना करीब ₹1,02,050 प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ।
🔹 मुंबई में 4 कैरेट सोना ₹1,11,170 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना करीब ₹1,01,900 प्रति 10 ग्राम है।
🔹 कोलकाता में भी भाव लगभग समान रहे 24 कैरेट सोना ₹1,11,170 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना करीब ₹1,01,900 प्रति 10 ग्राम है।
🔹 चेन्नई में कीमतें थोड़ी ज्यागा रहीं, जहां 24 कैरेट सोना ₹1,11,490 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,02,200 प्रति 10 ग्राम रहा।
🔹 बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे जैसे शहरों में भी सोने का भाव लगभग मुंबई और कोलकाता के बराबर रहा-24 कैरेट ₹1,11,170 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट करीब ₹1,01,900 प्रति 10 ग्राम।
🔹 लखनऊ और नोएडा में रेट दिल्ली की तरह ही रहे, जहां 24 कैरेट सोना ₹1,11,320 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट ₹1,02,050 प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया।
कुल मिलाकर देखें तो देशभर के 10 बड़े महानगरों में सोने का भाव एक दूसरे से बहुत अलग नहीं रहा। 24 कैरेट सोने की कीमतें ज्यादातर ₹1,11,100 से ₹1,11,500 प्रति 10 ग्राम के बीच रही, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमतें ₹1,01,900 से ₹1,02,200 प्रति 10 ग्राम तक सीमित रहीं।












Click it and Unblock the Notifications