Gold Rate: सोना 1.11 लाख पार! जानें आपके शहर में कितने में बिक रहा है 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड

Gold Rate Today (14 September 2025): सोने और चांदी के भाव में आज यानी 14 सितंबर 2025 को कोई बदलाव नहीं हुआ है। लगातार उतार-चढ़ाव के बाद अब गोल्ड प्राइस स्थिर बने हुए हैं। फिलहाल 24 कैरेट सोना 1,11,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर टिका हुआ है। सोने और चांदी के दाम में अभी कोई बदलाव नहीं है, लेकिन ग्लोबल मार्केट और घरेलू परिस्थितियों के हिसाब से आने वाले दिनों में इसमें उछाल या गिरावट देखने को मिल सकती है।

भारत में सोना न सिर्फ निवेश का सुरक्षित साधन माना जाता है, बल्कि यह शुभ अवसरों पर ज़रूरी धरोहर भी है। दामों में उतार-चढ़ाव की बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार, घरेलू परिस्थितियां और रुपये-डॉलर की स्थिति होती है। आइए जानते हैं, आज आपके शहर में सोने-चांदी के रेट क्या चल रहे हैं।

Gold Rate Today 14 September 2025

दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,11,170 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है, जबकि 22 कैरेट ₹1,01,900 के आसपास है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में में 24 कैरेट सोना ₹1,11,170 और 22 कैरेट ₹1,01,900 पर बिक रहा है।

🟡 Silver Price In India Today (14 september 2025): चांदी की बात करें तो इसमें मजबूती बनी हुई है। वहीं चांदी का भाव 133 रुपये प्रति ग्राम है। एक किलोग्राम चांदी ₹1,33,000 पर कारोबार कर रहा है।

🟡 Gold Price in India: अलग-अलग शहरों में सोने का भाव (₹/10 ग्राम)

🔹दिल्ली - 22 कैरेट: ₹1,01,900 | 24 कैरेट: ₹1,11,170

🔹चेन्नई - 22 कैरेट: ₹1,11,170 | 24 कैरेट: ₹1,11,170

🔹मुंबई - 22 कैरेट: ₹1,01,900 | 24 कैरेट: ₹1,11,170

🔹कोलकाता - 22 कैरेट: ₹1,01,900 | 24 कैरेट: ₹1,11,170

🔹जयपुर - 22 कैरेट: ₹1,02,000 | 24 कैरेट: ₹1,11,320

🔹नोएडा - 22 कैरेट: ₹1,01,900 | 24 कैरेट: ₹1,11,170

18 कैरेट गोल्ड की बात करे तो दिल्ली में ₹83,370 प्रति 10 ग्राम, मुंबई में ₹83,370,चेन्नई में ₹83,37, कोलकाता में ₹83,370 और बेंगलुरु में ₹83,370 पर कारोबार कर रहा है।

🟡 सोने की कीमतें रोज क्यों बदलती हैं?

भारत में सोने का दाम हर दिन ऊपर-नीचे होता रहता है और इसके पीछे कई अहम वजहें होती हैं। सबसे बड़ा असर पड़ता है अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की चाल और रुपये-डॉलर की स्थिति पर। जब डॉलर मजबूत होता है तो सोना महंगा हो जाता है, वहीं डॉलर कमजोर होने पर सोने की कीमत गिरने लगती है। इसके अलावा आयात शुल्क, टैक्स और घरेलू परिस्थितियां भी सोने की दरों को प्रभावित करती हैं। यही वजह है कि सुबह-शाम सोने के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+