Gold Rate: हफ्तेभर में सोना 1800 रुपये से ज्यादा हुआ सस्ता, जानें आपके शहर में क्या है 22 कैरेट गोल्ड रेट
Gold Rate Today (17 August 2025): सोने की कीमतों में पिछले एक हफ्ते में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट गोल्ड का भाव वीकली बेसिस पर करीब ₹1860 प्रति 10 ग्राम तक टूट गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना भी इस दौरान ₹1700 सस्ता हुआ है। राजधानी दिल्ली समेत देश के अन्य प्रमुख शहरों में भी सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹1,01,330 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹92,900 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹1,01,180 प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट गोल्ड ₹92,750 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

Silver Price In India Today (17 Aug 2025): सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव जारी है। 17 अगस्त को चांदी का भाव ₹1,16,200 प्रति किलोग्राम रहा, जबकि एक हफ्ते में इसमें करीब ₹200 की गिरावट आई है। हालांकि, 14 अगस्त को दिल्ली में चांदी की कीमतें ₹1,500 बढ़कर ₹1,13,500 प्रति किलोग्राम हो गई थीं।
Gold Price in India: देश के अलग-अलग शहरों में क्या है 17 अगस्त 2025 को सोने के दाम?
दिल्ली में गोल्ड रेट
- 24 कैरेट सोना: ₹1,01,330 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹92,900 प्रति 10 ग्राम
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता
- 24 कैरेट सोना: ₹1,01,180 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹92,750 प्रति 10 ग्राम
जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़
- 24 कैरेट सोना: ₹1,01,330 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹92,900 प्रति 10 ग्राम
अहमदाबाद और भोपाल
- 24 कैरेट सोना: ₹1,01,230 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹92,800 प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद
- 24 कैरेट सोना: ₹1,01,180 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹92,750 प्रति 10 ग्राम
सोने की कीमतों में गिरावट खरीदारों के लिए राहत का संकेत है, जबकि निवेशकों के लिए यह नए अवसर भी खोल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications