Gold Rate: वीकेंड पर सोना सस्ता रहेगा या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक किस भाव में बिक रहा है 22 कैरेट गोल्ड
Gold Rate Today (13 September 2025): सोने-चांदी के बाजार में शनिवार 13 सितंबर 2025 को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सोना एक बार फिर गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले संकेत और रुपये-डॉलर के बीच उतार-चढ़ाव की वजह से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा। नतीजा यह हुआ कि सोना करीब 200 रुपये तक सस्ता हो गया।
बाजार बंद होने तक 22 कैरेट सोना 1,01,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,11,000 रुपये से ऊपर रही। हालांकि शुक्रवार (12 सितंबर) की तुलना में इसमें हल्की नरमी देखने को मिली।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,11,320 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है, जबकि 22 कैरेट ₹1,02,000 के आसपास है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में में 24 कैरेट सोना ₹1,10,220 और 22 कैरेट ₹1,01,900 पर बिक रहा है।
🟡 Silver Price In India Today (13 september 2025): चांदी की बात करें तो इसमें मजबूती बनी हुई है। शनिवार को इसका भाव 1,32,900 रुपये प्रति किलो रहा। जानकारों का कहना है कि चांदी में अभी भी तेजी की गुंजाइश बनी हुई है और अगले कुछ महीनों में यह 1.5 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर छू सकती है।
🟡 Gold Price in India: अलग-अलग शहरों में सोने का भाव (₹/10 ग्राम)
🔹दिल्ली - 22 कैरेट: ₹1,02,000 | 24 कैरेट: ₹1,11,320
🔹चेन्नई - 22 कैरेट: ₹1,01,900 | 24 कैरेट: ₹1,11,220
🔹मुंबई - 22 कैरेट: ₹1,01,900 | 24 कैरेट: ₹1,10,220
🔹कोलकाता - 22 कैरेट: ₹1,01,900 | 24 कैरेट: ₹1,10,220
🔹जयपुर - 22 कैरेट: ₹1,02,000 | 24 कैरेट: ₹1,11,320
🔹नोएडा - 22 कैरेट: ₹1,02,000 | 24 कैरेट: ₹1,11,320
🔹गाजियाबाद - 22 कैरेट: ₹1,02,000 | 24 कैरेट: ₹1,11,320
🔹लखनऊ - 22 कैरेट: ₹1,02,000 | 24 कैरेट: ₹1,11,320
🔹बेंगलुरु - 22 कैरेट: ₹1,01,900 | 24 कैरेट: ₹1,11,220
🔹पटना - 22 कैरेट: ₹1,01,900 | 24 कैरेट: ₹1,11,220
🟡 सोने की कीमतें क्यों बदलती रहती हैं?
भारत में सोने का दाम हर दिन बदलता है। इसके पीछे कई वजहें होती हैं-अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की चाल, आयात शुल्क, टैक्स और सबसे बड़ी वजह रुपये और डॉलर का उतार-चढ़ाव। अगर डॉलर मजबूत होता है तो सोना महंगा हो जाता है और डॉलर कमजोर होता है तो सोने की कीमत घटती है। यही कारण है कि रोज सुबह-शाम सोने के भाव में बदलाव देखने को मिलता है।
🟡 निवेश और परंपरा दोनों का अहम हिस्सा
भारत में सोना सिर्फ गहनों तक सीमित नहीं है। यह निवेश और बचत का भी सबसे भरोसेमंद साधन माना जाता है। शादियों, त्योहारों और खास मौकों पर सोना खरीदने की परंपरा भी इसकी मांग को हमेशा बनाए रखती है। यही वजह है कि हर गिरावट को लोग खरीदारी का मौका मानते हैं।
🟡 चांदी पर ब्रोकरेज हाउस की राय
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल चांदी ने अब तक एमसीएक्स पर 37% से ज्यादा रिटर्न दिया है। रिपोर्ट का मानना है कि आने वाले 12 महीनों में चांदी 1.5 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है। ऐसे में चांदी में निवेश करने वाले लोगों के लिए आने वाला समय फायदेमंद साबित हो सकता है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications