Gold Rate Today: सावन में लगातार बढ़ रहा सोना, 2 दिन में चांदी ₹5000 महंगी - आपके शहर में आज के ताजा रेट
Gold Rate Today (12 July 2025): सावन महीने की शुरुआत होते ही सोने और चांदी के दाम बढ़ने लगे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टैरिफ युद्ध की आशंका और बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी देखने को मिली है। साथ ही, चांदी भी दो दिन में ₹5000 महंगी हो गई है, जिससे कीमती धातुओं के निवेशकों में उत्साह बढ़ा है।
24 कैरेट गोल्ड फिर से एक लाख के करीब पहुंचने वाला है। तीन दिनों में 24 कैरेट सोना ₹1,530 और 22 कैरेट सोना ₹1,400 प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो चुका है। डॉलर की मजबूती के बावजूद निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है। शनिवार 12 जुलाई को देश के ज्यादातर शहरों में फिलहाल सोने के भाव प्रति 10 ग्राम 99 हजार के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 91 हजार प्रति 10 ग्राम के पार है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,860 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट की कीमत ₹91,550 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड ₹99,710 और 22 कैरेट गोल्ड ₹91,140 है।
Silver Price In India Today (12 July 2025): लगातार छह दिनों की स्थिरता के बाद, दिल्ली में चांदी के दाम में जबरदस्त उछाल आया है। चांजी आज ₹4000 प्रति किलोग्राम बढ़ा है। दो दिन में कुल बढ़ोतरी ₹5000 है। आज दिल्ली में चांदी ₹1.15 लाख/किलोग्राम, मुंबई व कोलकाता: ₹1.15 लाख/किलो और चेन्नई में सबसे महंगी ₹1.25 लाख/किलो बिक रहा है।
आज के ताजा गोल्ड रेट (12 जुलाई 2025)
दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में
- 24 कैरेट गोल्ड: ₹99,860/10 ग्राम
- 22 कैरेट गोल्ड: ₹91,550/10 ग्राम
मुंबई में
- 24 कैरेट: ₹99,710/10 ग्राम
- 22 कैरेट: ₹91,140/10 ग्राम
कोलकाता में
- 24 कैरेट: ₹99,710/10 ग्राम
- 22 कैरेट: ₹91,140/10 ग्राम
चेन्नई में
- 24 कैरेट: ₹99,710/10 ग्राम
- 22 कैरेट: ₹91,140/10 ग्राम
पटना में
- 24 कैरेट: ₹99,760
- 22 कैरेट: ₹91,450
लखनऊ में
- 24 कैरेट: ₹99,860
- 22 कैरेट: ₹91,550
जयपुर में
- 24 कैरेट: ₹99,860
- 22 कैरेट: ₹91,550
अहमदाबाद में
- 24 कैरेट: ₹99,760
- 22 कैरेट: ₹91,450
हैदराबाद में
- 24 कैरेट: ₹99,760
- 22 कैरेट: ₹91,450
क्यों बढ़ रही है कीमतें?
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापारिक तनाव और टैरिफ वॉर की आशंका से सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग बढ़ रही है। मजबूत डॉलर ने थोड़ी रफ्तार रोकी जरूर है, लेकिन कुल मिलाकर गोल्ड व सिल्वर में तेजी बनी हुई है। निवेशकों के लिए यह संकेत है कि अगर रुझान ऐसा ही रहा, तो सोने-चांदी में और उछाल देखने को मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications