Gold Rate: अगस्त महीने के पहले दिन क्या है सोना और चांदी का रेट, जानें 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट गोल्ड का भाव
Gold Rate Today (1 August 2025): भारत में सोने और चांदी की कीमतों में 1 अगस्त 2025 को गिरावट देखी गई है। वैश्विक बाजारों में डॉलर की मजबूती के चलते घरेलू बाजार पर दबाव बना रहा, जिसके कारण पीली धातु यानी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं अमेरिकी टैरिफ से जुड़ी व्यापारिक अनिश्चितता भी कीमतों को प्रभावित कर रही है।
मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट का रेट ₹1,00,020 रुपये और 22 कैरेट का रेट ₹91,690 प्रति 10 ग्राम है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना ₹91,840 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹1,00,170 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। नोएडा और गाजियाबाद में 22 कैरेट गोल्ड 91,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड 1,00,170 प्रति 10 ग्राम है।

MCX फ्यूचर्स मार्केट में क्या है हाल?
- गोल्ड फ्यूचर्स (5 अगस्त को समाप्त): ₹98,530 प्रति 10 ग्राम (0.24% की गिरावट)
- सिल्वर फ्यूचर्स (5 सितंबर को समाप्त): ₹1,09,783 प्रति किलो (0.17% की गिरावट)
Silver Price In India Today (1 Aug 2025): चांदी के दाम में आज 100 रुपये की गिरावट प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है। चांदी आज 1,14,900 प्रति किलोग्राम कारोबार कर रहा है।
Gold Price in India: देश के अलग-अलग शहरों में क्या है 1 अगस्त 2025 को सोने के दाम?
🔹 दिल्ली ₹91,840 (22kt) ₹1,00,170 (24kt)
🔹 जयपुर ₹91,840 (22kt) ₹1,00,170 (24kt)
🔹 अहमदाबाद ₹91,740 (22kt) ₹1,00,070 (24kt)
🔹 पटना ₹91,740 (22kt) ₹1,00,070 (24kt)
🔹 मुंबई ₹91,690 (22kt) ₹1,00,020 (24kt)
🔹 हैदराबाद ₹91,690 (22kt) ₹1,00,020 (24kt)
🔹 चेन्नई ₹91,690 (22kt) ₹1,00,020 (24kt)
🔹 बेंगलुरु ₹91,690 (22kt) ₹1,00,020 (24kt)
🔹 कोलकाता ₹91,690 (22kt) ₹1,00,020 (24kt)
🔹 नोएडा ₹91,840 (22kt) ₹1,00,170 (24kt)
🔹 गाजियाबाद ₹91,840 (22kt) ₹1,00,170 (24kt)
🔹 लखनऊ ₹91,690 (22kt) ₹1,00,020 (24kt)
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शुक्रवार को सोने की कीमतें लगभग स्थिर रहीं, लेकिन इस सप्ताह के अंत तक इसमें गिरावट दर्ज की गई है। एक मजबूत डॉलर ने सोने पर दबाव बनाए रखा, जबकि अमेरिकी टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितता ने कुछ हद तक सहारा भी दिया।
- यूएस स्पॉट गोल्ड: $3,287.65 प्रति औंस (स्थिर)
- यूएस गोल्ड फ्यूचर्स: $3,337.20 प्रति औंस (0.3% की गिरावट)
- इस सप्ताह कुल गिरावट: 1.5%
- डॉलर इंडेक्स 29 मई के बाद अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है, जिससे गैर-अमेरिकी मुद्रा धारकों के लिए सोना महंगा हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications