Gold Rate Today: त्योहारी सीजन में खरीदना चाहते हैं गहना, तो जान लें सोने-चांदी का ताजा भाव? सिटीवाइज लिस्ट

Gold Rate Today (06 September 2025): त्योहारों का मौसम शुरू होने ही वाला है-नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा और दिवाली में हर कोई घर सजाने से लेकर गहने खरीदने तक की प्लानिंग करता है। अगर आप भी इस बार सोना-चांदी का गहना खरीदने का मन बना रहे हैं, तो तैयार हो जाइए थोड़ी ज्यादा कीमत चुकाने के लिए। वजह है लगातार बढ़ते सोने-चांदी के दाम। यानी इस फेस्टिव सीजन में नई ज्वेलरी तो जरूर चमकेगी, लेकिन उसके लिए आपकी जेब थोड़ी और हल्की हो जाएगी।

सोने-चांदी के दामों में उछाल जारी है। जीएसटी रेट बदलाव और ट्रंप टैरिफ विवाद के बीच लगातार दूसरे दिन यानी 6 सितंबर 2025 को सोना महंगा हो गया। आज 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट सभी कैटेगरी के सोने के रेट बढ़े हैं। वहीं चांदी भी महंगी हो गई है। आइए जानते हैं ताजा कीमतें।

Gold Rate Today 06 September 2025

🔵 24 कैरेट गोल्ड रेट में बड़ी बढ़त (24 carat gold rate)

  • आज 24 कैरेट सोना 87 रुपये प्रति ग्राम महंगा हुआ है।
  • 1 ग्राम का भाव 10,849 रुपये (कल 10,762 रुपये था)
  • 8 ग्राम का भाव 86,792 रुपये (कल 86,096 रुपये था)
  • 10 ग्राम का भाव 1,08,490 रुपये (कल 1,07,620 रुपये था)
  • 100 ग्राम का भाव 10,84,900 रुपये (कल 10,76,200 रुपये था)

🔵 22 कैरेट सोने का नया भाव (22 carat gold rate)

  • 22 कैरेट सोना भी आज बढ़कर 80 रुपये प्रति ग्राम महंगा हो गया।
  • 1 ग्राम का भाव 9,945 रुपये (कल 9,865 रुपये था)
  • 8 ग्राम का भाव 79,560 रुपये (कल 78,920 रुपये था)
  • 10 ग्राम का भाव 99,450 रुपये (कल 98,650 रुपये था)
  • 100 ग्राम का भाव 9,94,500 रुपये (कल 9,86,500 रुपये था)

🔵 18 कैरेट गोल्ड कितना महंगा हुआ? (18 carat gold rate)

  • 18 कैरेट सोने में भी बढ़त दर्ज की गई है।
  • 1 ग्राम का भाव 8,137 रुपये (कल 8,072 रुपये था)
  • 8 ग्राम का भाव 65,096 रुपये (कल 64,576 रुपये था)
  • 10 ग्राम का भाव 81,370 रुपये (कल 80,720 रुपये था)
  • 100 ग्राम का भाव 8,13,700 रुपये (कल 8,07,200 रुपये था)

🔵 Gold Price in India: मेट्रो सिटीज में आज का सोना रेट

  • दिल्ली: 24K - ₹10,862 | 22K - ₹9,960 | 18K - ₹8,149
  • मुंबई: 24K - ₹10,849 | 22K - ₹9,945 | 18K - ₹8,137
  • कोलकाता: 24K - ₹10,849 | 22K - ₹9,945 | 18K - ₹8,137
  • चेन्नई: 24K - ₹10,915 | 22K - ₹10,005 | 18K - ₹8,285

Silver Price In India Today (06 September 2025) सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी इजाफा हुआ है।

  • 1 ग्राम चांदी 128 रुपये (कल 126 रुपये)
  • 8 ग्राम चांदी 1,024 रुपये (कल 1,008 रुपये)
  • 10 ग्राम चांदी 1,280 रुपये (कल 1,260 रुपये)
  • 100 ग्राम चांदी 12,800 रुपये (कल 12,600 रुपये)
  • 1 किलो चांदी 1,28,000 रुपये (कल 1,26,000 रुपये)

सोने-चांदी दोनों में तेजी देखने को मिल रही है। निवेशकों और ग्राहकों को आने वाले दिनों में और भी उतार-चढ़ाव के लिए तैयार रहना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+