Gold Rate: दिल्ली से मुंबई तक आज किस भाव में बिक रहा है सोना-चांदी? गहना खरीदने वाले जान लें लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today (05 September 2025): जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक के बाद शुक्रवार सुबह सोने और चांदी के दामों में हल्की गिरावट देखने को मिली। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मार्केट तेजी के संकेत दे रहा है और विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले समय में सोना ₹1.4 लाख प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच सकता है।

24 कैरेट सोना:₹10 की गिरावट के साथ ₹1,06,850 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹10 की गिरावट के साथ ₹97,940 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹1,07,000 और 22 कैरेट सोना ₹98,090 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है।

Gold Rate Today 05 September 2025

मुंबई और चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹1,06,850 जबकि 22 कैरेट सोना ₹97,940 प्रति 10 ग्राम है। कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,06,850 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹97,940 प्रति 10 ग्राम है। हैदराबाद में भी 22 कैरेट सोने की कीमत ₹97,940 प्रति 10 ग्राम ही रही।

Silver Price In India Today (05 september 2025): चांदी ₹100 की गिरावट के साथ ₹1,26,900 प्रति किलोग्राम पर बिक रहा है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी की कीमत ₹1,26,900 प्रति किलो है। चेन्नई में सबसे ज्यादा ₹1,36,900 प्रति किलो है।

इंटरनेशनल मार्केट का हाल

  • स्पॉट गोल्ड: $3,550.41 प्रति औंस (0.1% बढ़त), बुधवार को रिकॉर्ड हाई $3,578.50 तक गया था।
  • इस हफ्ते अब तक 3% की बढ़त दर्ज की गई है।
  • स्पॉट सिल्वर: $40.70 प्रति औंस
  • प्लैटिनम: 1.1% उछलकर $1,382.18
  • पैलेडियम: 0.1% बढ़कर $1,129.12

सोना ₹1.4 लाख तक क्यों पहुंच सकता है?

  • टेक्निकल पैटर्न: सोने ने हाल ही में साप्ताहिक चार्ट पर बुलिश पोल-एंड-फ्लैग पैटर्न को तोड़ा है, जो लंबे समय तक चलने वाली तेजी का संकेत है। फिबोनाची प्रोजेक्शन के मुताबिक, सोना $4,750 प्रति औंस तक जा सकता है (लगभग 35% की बढ़त)।
  • ग्लोबल डिमांड: अब सोने की मांग केवल महंगाई या रिटेल खरीद पर निर्भर नहीं है। ये वैश्विक स्तर पर स्ट्रक्चरल और लॉन्ग-टर्म डिमांड से प्रेरित है।
  • इंडियन मार्केट पर असर: अगर इंटरनेशनल लेवल पर सोना $4,750 तक जाता है तो भारत में इसकी कीमत आज के ₹1,06,000 से बढ़कर ₹1,40,000-₹1,45,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+