Gold Rate: सितंबर महीने के पहले दिन क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट, दिल्ली से मुंबई तक जानें सोने का ताजा भाव?

Gold Rate Today (01 September 2025): नए महीने की शुरुआत सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट के साथ हुई है। सोमवार 1 सितंबर को सोने के रेट बीते हफ्ते की तुलना में नीचे फिसल गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव के चलते घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई है।

आज 24 कैरेट शुद्ध सोना करीब ₹1,02,500 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जो पिछले सप्ताह की तुलना में करीब ₹100 कम है। वहीं, 22 कैरेट सोना कई बड़े शहरों में ₹96,100 से ₹96,340 प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।

Gold Rate Today 01 September 2025

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹1,02,509 और 22 कैरेट सोना ₹96,340 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। मुंबई और चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹1,02,494, जबकि 22 कैरेट सोना ₹96,190 प्रति 10 ग्राम है। कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,509 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹96,190 प्रति 10 ग्राम है।

Silver Price In India Today (01 september 2025): सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। आज चांदी का रेट ₹1,24,900 प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। यह कीमत बीते हफ्ते की तुलना में ₹100 कम है।

Gold Price in India: आपके शहर में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

Gold Price in India 10

भारतीय संस्कृति में सोना सिर्फ गहनों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह निवेश और बचत का भी अहम साधन माना जाता है। यही कारण है कि सोने के भाव में होने वाला हर बदलाव आम आदमी से लेकर निवेशक तक को प्रभावित करता है।

भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है?

  • भारत में सोने और चांदी के दाम कई आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय कारकों पर निर्भर करते हैं:
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार: वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ता है।
  • डॉलर-रुपया विनिमय दर: रुपया कमजोर होने पर सोने का आयात महंगा हो जाता है, जिससे घरेलू दाम बढ़ जाते हैं।
  • आयात शुल्क और टैक्स: सरकार द्वारा तय किए गए टैक्स और शुल्क भी सोने के रेट को प्रभावित करते हैं।
  • स्थानीय मांग: शादी-ब्याह और त्योहारों के सीजन में सोने की मांग बढ़ने से रेट में तेजी देखने को मिलती है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+