Gold Rate: फिर गिरा सोना, 10000 रुपए तक हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जान लें आज का ताजा भाव

Gold Rate: फिर गिरा सोना, 10000 रुपए तक हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जान लें आज का ताजा भाव

नई दिल्ली, जून 30। अगर आप सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए ये अवसर बेहतरीन है। सोने की कीमत में आई गिरावट का दौर जारी है। सोना एक बार फिर से गिर गया। बुधवार को सोने की कीमत में फिर से गिरावट आई। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को सोने की कीमत 235 रुपए गिर गया। वहीं चांदी की कीमत में आज 59 रुपए की मंदी देखने को पहुंची। आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46773 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 सोना फिर से हुआ सस्ता

सोना फिर से हुआ सस्ता

बुधवार को सोने की कीमत में फिर से गिरावट आई। सोने की कीमत बुधवार को सर्राफा बाजार में 235 रुपए सस्ता हो गया। वहीं चांदी की कीमत 59 रुपए गिरकर 67747 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अगर आंकड़ों पर गौर करें तो अमेरिकी फेडरल रिजर्व के रुख में हुए बदलाव के कारण नवंबर 2016 के बाद से ये सोने के लिए सबसे खराब महीना रहा है।

 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का भाव

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का भाव

सोने की कीमत के हाजिर भाव पर नजर डाले तो आज इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने की कीमत कुछ इस तरह से रही।

  • 24 कैरेट शु्द्धता वाले सोने की कीमत 46773 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।
  • 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46586 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।
  • 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 42844 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।
  • 18 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 35080 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। है।

 चांदी की कीमत पर एक नजर

चांदी की कीमत पर एक नजर

सोने की कीमत के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई। चांदी फिर से सस्ता हो गया। बुधवार को चांदी की कीमत में 56 रुपए पर पहुंच गया। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को चांदी की कीमत 67747 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। एमसीएक्स पर चांदी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 68381 रुपए पर पहुंच गया।

 MCX पर सोने की कीमत

MCX पर सोने की कीमत

अगर एमसीएक्स पर सोने की कीमत की बात करें तो आज सोने के वायदा कीमत में भी गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोने की कीमत 46567 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 46860 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इस महीने सोने की कीमत में अब तक 2700 रुपए की गिरावट आ चुकी है।

देश के महानगरों में सोने का भाव

देश के महानगरों में सोने का भाव

30 जून को राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 50080 रुपए प्रति 10 ग्राम ह। जबकि चेन्नई में 48100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं कोलकाता में 49120 रुपए बिक रहा है तो मुंबई में 46900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है।

मिस्ड कॉल से पता कर सकते हैं सोने का रेट

मिस्ड कॉल से पता कर सकते हैं सोने का रेट

अगर आप अपने शहर में सोने की कीमत के बारे में जानना चाहते हैं तो इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर आसानी से पता कर सकते हैं। इस नंबर पर कॉल या मिस्ड कॉल करने के कुछ देर बाद ही आपको सोने की ताजा रेट से संबंधित मैसेज मिल जाएगा।

करीब 10000 रुपए सस्ता सोना

करीब 10000 रुपए सस्ता सोना

सोने की कीमत की तुलना करें तो सोना अपने उच्चतम मूल्य से 10000 रुपए सस्ता बिक रहा है। सोना पिछले साल 7 अगस्त को उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम सोने के ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया। सोने के आज की कीमत से तुलना करें तो सोना उच्चतम मूल्य से अब तक 10000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है।

 कैसा रहेगा सोने का हाल

कैसा रहेगा सोने का हाल

बाजार जानकारों की माने तो सोने की कीमत में भले अभी गिरावट आ रही है, लेकिन आने वाले दिनों में सोने की कीमत में तेजी आएगी। बाजार जानकारों के मुताबिक साल के अंत तक सोना अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच सकता है। जानकारों की माने तो सोना 60000 रुपए के आंकड़े के करीब पहुंच सकता है। ऐसे में सोने में निवेश का ये अच्छा मौका है। अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए निवेश कर रहे हैं तो सोना निवेश के लिए सुरक्षित है। आपको बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है।

50000 रुपए पहुंचने के बाद धड़ाम हुआ सोना, जानें कैसा रहेगा अगले हफ्ते का हाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+