Gold Rate: सोना खरीदने का सुनहरा मौका, बिक रहा है 10000 रुपए तक सस्ता, मिलेगा अच्छा रिटर्न
Gold Rate: सोना खरीदने का सुनहरा मौका, बिक रहा है 10000 रुपए तक सस्ता, मिलेगा अच्छा रिटर्न
नई दिल्ली, जुलाई 1। सोने-चांदी की खरीदारी करने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए ये अच्छा मौका है। सोने की कीमत में गुरुवार को तो तेजी आई, लेकिन अब भी सोना अपने उच्चतम मूल्य स बहुत सस्ता बिक रहा है। अगर बाजार जानकारों की माने तो सोने की कीमत में लगातार तेजी वाले हैं। ऐसे में सोना आने वाले दिनों में अच्छा रिटर्न देगा। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बदलाव देखने को मिला है।

MCX पर सोने की कीमत
एमसीएक्स पर सोने की कीमत में तेजी आई और सोना तेजी के साथ 46978 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अगसत डिलीवरी वाले सोने की कीमत जहां 46978 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है तों वहीं अक्टूबर डिलीवरी वाले गोल्ड की कीमत 47266 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। सोने की कीमत में ये तेजी पिछले कुछ दिनों तक बने रहने की उम्मीद है।

देश के महानगरों
देश के महानगरों में सोने की कीमत पर नजर डाले तो आज दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 45900 रुपए प्रति 10 ग्राम, चेन्नई में 44100 रुपए प्रति 10 ग्राम, मुंबई में 45740 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं बैंगलोर में 43750 रुपए प्रति 10 ग्राम तो हैदराबाद में सोने की कीमत 43750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

24 कैरेट से 18 कैरेट तक का दाम
सर्राफा बाजार की बात करें तो आज यहां सोने की कीमत में बड़ा बदलाव देखने को मिला। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा रेट्स के मुताबिक आज 1 जुलाई को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47194 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोन की कीमत 47005 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43230 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35396 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत आज 68967 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

सोने में निवेश का अच्छा मौका
अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो य सही मौका है। सोना फिलहाल अपने उच्चतम मूल्य से 10000 रुप तक सस्ता हो गया है। ऐसे में आप सस्ता सोना खरीद सकते हैं, लेकिन आने वाले दिनों में ट्रेंड रिवर्सल के बाद सोने की कीमत में तेजी लौटने शुरू हो जाएगी। ऐसे में अगर आप अच्छा रिटर्न चाहते हैं तो ये सुनहरा मौका है। आपको बता दें कि पिछले साल सोने ने 28 फीसदी तक का रिटर्न दिया था। सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश के तौर पर निवेशकों की पहली पसंद रहा है।

मिस्ड कॉल से पता कर सकते हैं सोने का रेट
अगर आप अपने शहर में सोने की कीमत के बारे में जानना चाहते हैं तो इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर आसानी से पता कर सकते हैं। इस नंबर पर कॉल या मिस्ड कॉल करने के कुछ देर बाद ही आपको सोने की ताजा रेट से संबंधित मैसेज मिल जाएगा।

कैसा रहेगा सोने का हाल
बाजार जानकारों की माने तो सोने की कीमत में भले अभी गिरावट आ रही है, लेकिन आने वाले दिनों में सोने की कीमत में तेजी आएगी। बाजार जानकारों के मुताबिक साल के अंत तक सोना अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच सकता है। जानकारों की माने तो सोना 60000 रुपए के आंकड़े के करीब पहुंच सकता है। ऐसे में सोने में निवेश का ये अच्छा मौका है। अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए निवेश कर रहे हैं तो सोना निवेश के लिए सुरक्षित है। आपको बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है।
Must Read: आज से बदल गए ये 10 नियम, सबका असर सीधा आपकी जेब पर
-
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने में दाम घटे तो वहीं चांदी हुई 2124 रु सस्ती, क्या हैं मुंबई में ताजा भाव? -
Gold Silver Rate: जयपुर में घटे या बढ़े सोने-चांदी के दाम? खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'ईरान-US वार्ता फेल', घटे या बढ़े, मुंबई में क्या है सोने-चांदी का भाव? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश












Click it and Unblock the Notifications