Gold Rate Today: गैस सिलेंडर की तरह जंग में क्या सोना भी हुआ महंगा? 22K-18K गोल्ड का ताजा भाव चेक कीजिए
Gold Rate Today 13 March 2026: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक बाजारों में भारी उथल-पुथल के बीच भारत में सोने की कीमतों में उलट ट्रेंड देखने को मिल रहा है। आमतौर पर युद्ध या भू-राजनीतिक संकट के समय सोने की कीमतें तेजी पकड़ती हैं, लेकिन 13 मार्च 2026 को देश के सराफा बाजार में सोना थोड़ा सस्ता हो गया है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर ₹1,62,360 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड ₹1,48,840 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹1,62,210 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड ₹1,48,690 पर मिल रहा है। एक दिन पहले दिल्ली सराफा बाजार में सोने की कीमत करीब ₹400 टूटकर ₹1,65,200 प्रति 10 ग्राम तक आ गई थी।

Gold Rate Today In India: 13 मार्च 2026: भारत के 20 बड़े शहरों में गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | गोल्ड रेट |
|---|---|
| 🔹दिल्ली | 24 कैरेट - ₹1,62,360 | 22 कैरेट - ₹1,48,840 | 18 कैरेट - ₹1,21,400 |
| 🔹मुंबई | 24 कैरेट - ₹1,62,210 | 22 कैरेट - ₹1,48,690 | 18 कैरेट - ₹1,21,250 |
| 🔹अहमदाबाद | 24 कैरेट - ₹1,63,370 | 22 कैरेट - ₹1,49,760 | 18 कैरेट - ₹1,22,200 |
| 🔹चेन्नई | 24 कैरेट - ₹1,62,210 | 22 कैरेट - ₹1,48,690 | 18 कैरेट - ₹1,21,250 |
| 🔹कोलकाता | 24 कैरेट - ₹1,62,210 | 22 कैरेट - ₹1,48,690 | 18 कैरेट - ₹1,21,250 |
| 🔹हैदराबाद | 24 कैरेट - ₹1,62,210 | 22 कैरेट - ₹1,48,690 | 18 कैरेट - ₹1,21,250 |
| 🔹जयपुर | 24 कैरेट - ₹1,62,360 | 22 कैरेट - ₹1,48,840 | 18 कैरेट - ₹1,21,400 |
| 🔹भोपाल | 24 कैरेट - ₹1,63,370 | 22 कैरेट - ₹1,49,760 | 18 कैरेट - ₹1,22,200 |
| 🔹लखनऊ | 24 कैरेट - ₹1,62,360 | 22 कैरेट - ₹1,48,840 | 18 कैरेट - ₹1,21,400 |
| 🔹चंडीगढ़ | 24 कैरेट - ₹1,62,360 | 22 कैरेट - ₹1,48,840 | 18 कैरेट - ₹1,21,400 |
| 🔹पुणे | 24 कैरेट - ₹1,62,210 | 22 कैरेट - ₹1,48,690 | 18 कैरेट - ₹1,21,250 |
| 🔹बेंगलुरु | 24 कैरेट - ₹1,62,210 | 22 कैरेट - ₹1,48,690 | 18 कैरेट - ₹1,21,250 |
| 🔹सूरत | 24 कैरेट - ₹1,63,370 | 22 कैरेट - ₹1,49,760 | 18 कैरेट - ₹1,22,200 |
| 🔹नागपुर | 24 कैरेट - ₹1,62,210 | 22 कैरेट - ₹1,48,690 | 18 कैरेट - ₹1,21,250 |
| 🔹पटना | 24 कैरेट - ₹1,62,360 | 22 कैरेट - ₹1,48,840 | 18 कैरेट - ₹1,21,400 |
| 🔹इंदौर | 24 कैरेट - ₹1,63,370 | 22 कैरेट - ₹1,49,760 | 18 कैरेट - ₹1,22,200 |
| 🔹कोच्चि | 24 कैरेट - ₹1,62,210 | 22 कैरेट - ₹1,48,690 | 18 कैरेट - ₹1,21,250 |
| 🔹भुवनेश्वर | 24 कैरेट - ₹1,62,210 | 22 कैरेट - ₹1,48,690 | 18 कैरेट - ₹1,21,250 |
| 🔹रांची | 24 कैरेट - ₹1,62,360 | 22 कैरेट - ₹1,48,840 | 18 कैरेट - ₹1,21,400 |
| 🔹गुवाहाटी | 24 कैरेट - ₹1,62,360 | 22 कैरेट - ₹1,48,840 | 18 कैरेट - ₹1,21,400 |
🔶Silver Rate In India 13 March 2026: चांदी का क्या है हाल (Chandi ka aaj ka Bhav)
चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव जारी है। 13 मार्च की सुबह चांदी करीब ₹2,79,900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 86.99 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रहा है।
🔶 सोना फिलहाल 5,100 से 5,250 डॉलर प्रति औंस के बीच कारोबार करेगा!
मार्केट विश्लेषकों के मुताबिक भू-राजनीतिक तनाव अभी भी सोने को सपोर्ट दे रहा है, लेकिन डॉलर में मजबूती के कारण कीमतों में बड़ी तेजी फिलहाल नहीं दिख रही। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैश्विक बाजार में सोना फिलहाल 5,100 से 5,250 डॉलर प्रति औंस के बीच सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है।
इस बीच अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष ने ऊर्जा बाजार को भी हिला दिया है। 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर एयर स्ट्राइक शुरू की थी, जिसके बाद ईरान ने मिसाइल और ड्रोन हमलों से जवाब दिया। इसके बाद से पूरे मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है।
स्थिति तब और गंभीर हो गई जब ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण का दावा किया। यह समुद्री रास्ता दुनिया के लिए बेहद अहम है, क्योंकि वैश्विक तेल और गैस सप्लाई का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। इसके बंद होने से कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखा जा रहा है। ईरान ने चेतावनी दी है कि हालात बिगड़ने पर क्रूड ऑयल 200 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकता है।
🔶 भारत में सोना-चांदी की कीमत कैसे तय होती है?
भारत में सोने और चांदी की कीमत कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू फैक्टर पर निर्भर करती है। सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव, अमेरिकी डॉलर की मजबूती या कमजोरी, कच्चे तेल की कीमत और वैश्विक आर्थिक हालात का असर पड़ता है। इसके अलावा भारत में इंपोर्ट ड्यूटी, जीएसटी, रुपये की डॉलर के मुकाबले स्थिति और स्थानीय सराफा बाजार की मांग-आपूर्ति भी कीमत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में सोने का रेट थोड़ा अलग दिखाई देता है।












Click it and Unblock the Notifications