Gold Rate: फिर सस्ता हुआ सोना, 28000 रु में घर ले जाएं 10 ग्राम सोना
Gold Rate: फिर सस्ता हुआ सोना, 28000 रु में घर ले जाएं 10 ग्राम सोना
नई दिल्ली, 11 जनवरी। सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। सोने की कीमत में मंगलावर को फिर से गिरावट दर्ज की गई है। सोना 11 जनवरी को गिरकर 47722 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 60550 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में जहां 95 रुपए की गिरावट आई है तो वहीं चांदी के दाम मामूली तौर पर बढ़ गए हैं।

MCX पर सोने की कीमत
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत में मामूली तेजी देखने को मिल रही है। फरवरी डिलीवरी वाले सोने के भाव में 0.17 फीसदी की तेजी आई है तो वहीं चांदी की कीमतें 0.23 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। MCX पर फरवरी डिलीवरी वाले गोल्ड की कीमत आज 47543 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है तो वहीं चांदी की कीमत 60804 रुपए पर ट्रेंड कर रही है।

56264 रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था सोना
सोने की कीमत अगस्त 2020 में अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। सोने के दाम 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए थे। अगर इस कीमत से आज के सोने की कीमत की तुलना करें तो सोना करीब 8666 रुपए से अधिक सस्ता हो चुका है।

24 कैरेट से 14 कैरेट वाले सोने की कीमत
- इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी सोने के हाजिर भाव पर नजर डाले तो
- 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 47722 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47531 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
- 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43571 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35792 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 27917 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- चांदी की कीमत 60550 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

नए साल में सस्ता सोना खरीदने का मौका
नए साल में सस्ता सोना खरीदने का अच्छा मौका है। सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 - सीरीज IX आज से शुरू कर दी है। अगले पांच दिनों तक लोगों के पास सस्ता सोना खरीदने का मौका है। आप इस गोल्ड स्कीम की मदद से कम से कम 1 ग्राम और अधिकतम 4 किलोग्राम सोना खरीद सकते हैं। इस गोल्ड पर आपको हर साल 2.5 फीसदी की सालाना दर से ब्याज भी मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications