Gold Price Today: सोने के दाम में में फिर से तेजी, चांदी की चमक भी लौटी, जानें कैसा है आज का भाव

Gold Price Today: सोने के दाम में में फिर से तेजी, चांदी की चमक भी लौटी, जानें कैसा है आज का भाव

नई दिल्ली, जुलाई 5। सोने की कीमत में फिर से चमक लौट आई है। सोना एक बार फिर से तेजी के साथ बढ़ रहा है। सोने की कीमत में सोमवार को हफ्ते के पहले दिन ही बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोमवर को सोना उछाल के साथ 47425 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी की कीमत तेजी के साथ 68784 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आई तेजी के कारण भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी की कीमत में तेजी लौटी।

 सोना फिर से हुआ महंगा

सोना फिर से हुआ महंगा

5 जुलाई को सोने की कीमत में तेजी लौट आई है। सोना एक बार फिर से महंगा हो गया है। सोने के दाम में फिर से बढ़त आई और 5 जुलाई 2021 को दिल्ली सर्राफा बाजार में कीमत 46408 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमत में तेजी आई और सोना अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में बढ़कर 1793 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगर चांदी की कीमत पर नजर डाले तो आज सिल्वर के दाम में भी तेजी का रुख रहा है।

क्यों महंगा हुआ सोना

क्यों महंगा हुआ सोना

सोने की कीमत में तेजी लौट आई है। सोना एक बार फिर से महंगा हो गया है। बाजार जानकारों की माने तो डॉलर में आई कमजोरी के चलते सोने की मांग बढ़ी है। लोग सोने की ओर आकर्षित हो रहे हैं। सोने की मांग में आई तेजी के कारण सोन की कीमत पर असर पड़ रहा है। वहीं कुछ जानकारों का मानना है कि डॉलर में आई गिरावट और कोविड-19 के नए वैरिएंट्स को लेकर फैले डर के कारण कारण निवेशकों का ध्यान फिर से सोने की ओर खिंच रहा है, जिसकी वजह से सोने की कीमतों में उछाल आ रहा है।

 5 जुलाई को 24 कैरेट से लेकर

5 जुलाई को 24 कैरेट से लेकर

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की रेट के मुताबिक 5 जुलाई 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव में बदलाव हुए। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47425 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47235 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। जबकि 22 कैरेट शुद्धता वाले सोन की कीमत 43411 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35569 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। वहीं चांदी की कीमत 69795 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

साल क अंत तक सोना दिखाएगा रंग

साल क अंत तक सोना दिखाएगा रंग

बाजार जानकारों की माने तो इस साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाएंगे। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60000 रुपए के आंकड़े तक पहुंच जाएगा। ऐसे में गर आप सोने में अच्छा रिटर्न चाहते हैं तो निवश का ये अच्छा मौका है। निवेशक 6 महीने की अवधि और स्‍टॉपलॉस लगाकर खरीदारी करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आपको यहां बता दें कि साल 2020 में सोने ने करीब 28 फीसदी का रिटर्न दिया था।

मिस्ड कॉल से पता कर सकते हैं सोने का रेट

मिस्ड कॉल से पता कर सकते हैं सोने का रेट

अगर आप अपने शहर में सोने की कीमत के बारे में जानना चाहते हैं तो इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर आसानी से पता कर सकते हैं। इस नंबर पर कॉल या मिस्ड कॉल करने के कुछ देर बाद ही आपको सोने की ताजा रेट से संबंधित मैसेज मिल जाएगा।

इस हफ्ते चमका सोना, फिर भी 9000 रुपए सस्ता, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+