Gold Rate Weekly Update: इस हफ्ते चमका सोना, फिर भी 9000 रुपए सस्ता, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट
Gold Rate Weekly Update: इस हफ्ते चमका सोना, फिर भी 9000 रुपए सस्ता, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट
नई दिल्ली, जुलाई 4। सोने-चांदी के लिए बीता हफ्ता उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। सोने की कीमत में पिछले हफ्ते तेजी लौट आई। सोना तेजी के बढ़कर 48000 रुपए के करीब पहुंच गया। वहीं चांदी में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमत में तेजी आई और सोना 324 रुपए बढ़कर 47587 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

बीते हफ्ते सोने का कैसा रहा हाल
अगर बीते हफ्ते सोने की कीमत पर नजर डाले तो ये काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा। बुलियन इंडिया ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी के भाव के मुताबिक 28 जून को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47089 रु प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 29 जून को सोने की कीमत गिरकर 47008 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 30 जून को सोने की कीमत और लुढ़कर 46753 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंत गया। 1 जुलाई को सोना फिर से चमका और कीमत 47263 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि 2 जुलाई को सोना उछलकर 47587 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

9000 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमत में तजी लौट आई, लेकिन फिर भी अभी सोना सस्ता बिक रहा है। सोने की कीमत अब भी अपने उच्चतम स्तर से 9000 रुपए तक सस्ता है। सोना इस समय भी अपने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड से करीब 9000 रुपए सस्ता बिक रहा है। आपको बत दें कि अगस्त 2020 में सोना अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था। सोने की कीमत 56200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर तक पहुंच गई थी। जिसके बाद अब सोना 47263 रुपए तक पहुंच गया है।

साल क अंत तक सोना दिखाएगा रंग
बाजार जानकारों की माने तो इस साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाएंगे। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60000 रुपए के आंकड़े तक पहुंच जाएगा। ऐसे में गर आप सोने में अच्छा रिटर्न चाहते हैं तो निवश का ये अच्छा मौका है। निवेशक 6 महीने की अवधि और स्टॉपलॉस लगाकर खरीदारी करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आपको यहां बता दें कि साल 2020 में सोने ने करीब 28 फीसदी का रिटर्न दिया था।

मिस्ड कॉल से पता कर सकते हैं सोने का रेट
अगर आप अपने शहर में सोने की कीमत के बारे में जानना चाहते हैं तो इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर आसानी से पता कर सकते हैं। इस नंबर पर कॉल या मिस्ड कॉल करने के कुछ देर बाद ही आपको सोने की ताजा रेट से संबंधित मैसेज मिल जाएगा।

कैसा रहेगा सोने का हाल
बाजार जानकारों की माने तो सोने की कीमत में भले अभी गिरावट आ रही है, लेकिन आने वाले दिनों में सोने की कीमत में तेजी आएगी। बाजार जानकारों के मुताबिक साल के अंत तक सोना अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच सकता है। जानकारों की माने तो सोना 60000 रुपए के आंकड़े के करीब पहुंच सकता है। ऐसे में सोने में निवेश का ये अच्छा मौका है। अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए निवेश कर रहे हैं तो सोना निवेश के लिए सुरक्षित है। आपको बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications