Gold Rate Today: सोना हुआ बेलगाम! आम आदमी के बजट से बाहर, 30 जनवरी का रेट देख पकड़ लेंगे माथा
Gold Rate Today 30 January 2026: देश में सोने की कीमतों ने एक बार फिर नया झटका दे दिया है। जनवरी के आखिरी हफ्ते में गोल्ड ने ऐसी रफ्तार पकड़ी है कि अब यह आम आदमी की पहुंच से बाहर होता दिख रहा है। 30 जनवरी की सुबह दिल्ली समेत देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव, डॉलर की चाल और निवेशकों की सुरक्षित विकल्पों की तलाश ने सोने को नई ऊंचाई दी है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत 5595 डॉलर प्रति औंस के आसपास बनी हुई है। इसी बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है, जिसमें उन्होंने आने वाले समय में एक और बड़े संघर्ष की आशंका जताई। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को भी इस तेजी की बड़ी वजह माना जा रहा है। अनिश्चित माहौल में निवेशक तेजी से सोने की ओर रुख कर रहे हैं।

Gold Rate Today In India: 30 जनवरी 2026 को देश के 10 बड़े शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट ₹1,79,010 | 22 कैरेट ₹1,64,110 | 18 कैरेट ₹1,20,330
🔹 मुंबई: 24 कैरेट ₹1,78,860 | 22 कैरेट ₹1,63,960 | 18 कैरेट ₹1,20,230
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट ₹1,78,910 | 22 कैरेट ₹1,64,010 | 18 कैरेट ₹1,20,260
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट ₹1,78,860 | 22 कैरेट ₹1,63,960 | 18 कैरेट ₹1,20,230
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट ₹1,78,860 | 22 कैरेट ₹1,63,960 | 18 कैरेट ₹1,20,230
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट ₹1,78,860 | 22 कैरेट ₹1,63,960 | 18 कैरेट ₹1,20,230
🔹 पुणे: 24 कैरेट ₹1,78,860 | 22 कैरेट ₹1,63,960 | 18 कैरेट ₹1,20,230
🔹 बेंगलुरु: 24 कैरेट ₹1,78,860 | 22 कैरेट ₹1,63,960 | 18 कैरेट ₹1,20,230
🔹 जयपुर: 24 कैरेट ₹1,79,010 | 22 कैरेट ₹1,64,110 | 18 कैरेट ₹1,20,330
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट ₹1,79,010 | 22 कैरेट ₹1,64,110 | 18 कैरेट ₹1,20,330
🟡 Silver Price In India Today (30 January 2026): सोने के साथ चांदी भी निवेशकों को चौंका रही है। 30 जनवरी की सुबह चांदी का भाव 4,10,100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 120 डॉलर प्रति औंस के करीब बनी हुई है। मजबूत औद्योगिक मांग और निवेशकों की दिलचस्पी से चांदी ने इस साल अब तक करीब 69 प्रतिशत की छलांग लगाई है।
🟡आगे और महंगा होगा सोना
विशेषज्ञों का मानना है कि सोने में तेजी अभी थमी नहीं है। सोसाइटी जेनरल ने अनुमान जताया है कि साल के अंत तक सोना 6000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। वहीं मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि मजबूत हालात में सोना 5700 डॉलर तक जा सकता है।
🟡 भारत में सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
देश में सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, इंपोर्ट ड्यूटी, जीएसटी, वैश्विक आर्थिक हालात और घरेलू मांग के आधार पर तय होती हैं। ज्वेलर्स की लागत और स्थानीय टैक्स भी अलग-अलग शहरों में रेट को थोड़ा बदल देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications