Gold Rate: लगातार 7 दिनों से सस्ता हो रहा है सोना, चांदी भी सस्ती, दिल्ली से चेन्नई तक क्या हैं लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today 25 Oct: सोने की कीमतों में लगातार सातवें दिन गिरावट देखने को मिली है। 25 अक्टूबर को 24 कैरेट गोल्ड का भाव राजधानी दिल्ली में घटकर ₹1,24,510 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, 22 कैरेट सोना ₹1,14,140 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। देशभर के अन्य शहरों में भी इसी तरह की गिरावट देखी जा रही है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, डॉलर की मजबूती, अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड तनाव में कमी और प्रॉफिट बुकिंग के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव बना है। साथ ही भारत-अमेरिका के बीच संभावित व्यापार समझौते से भी गोल्ड की कीमतों में नरमी आई है।

Gold Rate Today 25 Oct

दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड का दाम आज ₹1,26,510/10 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,14,140/प्रति 10 ग्राम रही। देश के आर्थिक और व्यापारिक केंद्र मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,13,990/प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,24,360/प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।

Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज के गोल्ड रेट (25 अक्टूबर 2025)

🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,24,510/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,14,140/10 ग्राम

🔹मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,24,360/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,13,990/10 ग्राम

🔹अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,24,410/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,14,040/10 ग्राम

🔹चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,24,360/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,13,990/10 ग्राम

🔹कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,24,360/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,13,990/10 ग्राम

🔹हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,24,360/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,13,990/10 ग्राम

🔹जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,24,510/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,14,140/10 ग्राम

🔹भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,24,410/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,14,040/10 ग्राम

🔹लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,24,510/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,14,140/10 ग्राम

🔹चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,24,510/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,14,140/10 ग्राम

🟡 Silver Price In India Today (25 Oct 2025): सोने की तरह ही चांदी की कीमतों में भी कमी देखी जा रही है। देशभर में चांदी का भाव घटकर ₹1,54,900 प्रति किलोग्राम पर आ गया है। लंदन के बाजारों में पहले चांदी की कमी से ग्लोबल लिक्विडिटी पर असर पड़ा था, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो रही है।

भारत में सोने-चांदी के दाम कैसे तय होते हैं?

भारत में सोने और चांदी की कीमतें इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) और अंतरराष्ट्रीय बाजार के रेट के आधार पर तय होती हैं। डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट, आयात शुल्क (Import Duty), डिमांड-सप्लाई और ग्लोबल इकॉनॉमिक कंडीशन का सीधा असर इन धातुओं की कीमतों पर पड़ता है। इसके अलावा, स्थानीय टैक्स और ज्वैलर्स के मार्जिन के हिसाब से हर शहर में रेट थोड़ा अलग होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+