Gold Rate Today: सोने ने तोड़े रिकॉर्ड! 1.57 लाख पार, वेडिंग सीजन में मिडिल क्लास की बढ़ी टेंशन, लेटेस्ट रेट
Gold Rate Today 24 January 2026: नए साल की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमतें आम आदमी की पहुंच से बाहर होती नजर आ रही हैं। 24 जनवरी 2026 की सुबह देशभर में गोल्ड फिर महंगा हो गया है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,57,310 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुका है। ऐसे में वेडिंग सीजन में गहने खरीदने की योजना बना रहे मिडिल क्लास परिवारों की मुश्किलें साफ तौर पर बढ़ती दिख रही हैं।
सोने के दाम 23 जनवरी को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे थे। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सुबह 10 ग्राम सोने की कीमत 1,55,428 रुपये थी। हालांकि दिनभर ट्रेडिंग में थोड़ी उतार-चढ़ाव के बाद यह 3,182 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,310 रुपये पर बंद हुआ। इससे पहले सोने का भाव 1,51,128 रुपये था, जो निवेशकों और खरीदारों के लिए चिंता और चौंकाने वाला संकेत बन गया।

Gold Rate Today In India: 24 जनवरी 2026 को देश के 10 बड़े शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,57,310 | 22 कैरेट - ₹1,44,210 | 18 कैरेट - ₹1,09,840
🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,57,160 | 22 कैरेट - ₹1,44,060 | 18 कैरेट - ₹1,09,740
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,57,160 | 22 कैरेट - ₹1,44,060 | 18 कैरेट - ₹1,09,740
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,57,160 | 22 कैरेट - ₹1,44,060 | 18 कैरेट - ₹1,09,740
🔹 बेंगलुरु: 24 कैरेट - ₹1,57,160 | 22 कैरेट - ₹1,44,060 | 18 कैरेट - ₹1,09,740
🔹 पुणे: 24 कैरेट - ₹1,57,160 | 22 कैरेट - ₹1,44,060 | 18 कैरेट - ₹1,09,740
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,57,210 | 22 कैरेट - ₹1,44,110 | 18 कैरेट - ₹1,09,780
🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,57,310 | 22 कैरेट - ₹1,44,210 | 18 कैरेट - ₹1,09,840
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,57,310 | 22 कैरेट - ₹1,44,210 | 18 कैरेट - ₹1,09,840
🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,57,310 | 22 कैरेट - ₹1,44,210 | 18 कैरेट - ₹1,09,840
🟡 Silver Price In India Today (24 January 2026): सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जोरदार उछाल देखने को मिला है। 24 जनवरी की सुबह देश में चांदी का भाव 3,40,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 99.46 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
🟡 ग्लोबल फैक्टर्स ने बढ़ाई गोल्ड की चमक
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। स्पॉट गोल्ड की कीमत 4,967.41 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग ने सोने को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। निवेशक अनिश्चितता के दौर में गोल्ड को सबसे भरोसेमंद विकल्प मान रहे हैं।
🟡 आगे क्या और महंगा होगा सोना?
गोल्डमैन सैक्स ने दिसंबर 2026 तक सोने की कीमत का अनुमान बढ़ाकर 5,400 डॉलर प्रति औंस कर दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि वैश्विक नीतिगत जोखिमों के चलते बड़े निवेशक लंबे समय तक सोने को होल्ड करेंगे, जिससे कीमतों में मजबूती बनी रह सकती है।
🟡देश में सोना के भाव कैसे तय होते हैं
देश में गोल्ड और सिल्वर की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार के रेट, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, टैक्स, ज्वैलर्स की मांग और घरेलू खरीदारी का ट्रेंड कीमतों को प्रभावित करता है। यही वजह है कि हर शहर में गोल्ड के रेट थोड़े अलग नजर आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications