Gold Rate Today: लगातार सस्ता हो रहा है सोना, क्या ₹1,00,000 के नीचे आ जाएगा गोल्ड? देखें 22K-18K के ताजा रेट
Gold Rate Today 17 February 2026: देश में सोने और चांदी की चमक लगातार दूसरे दिन फीकी पड़ गई है। निवेशकों के लिए जो धातु हमेशा "सेफ हैवन" मानी जाती थी, वही अब सवालों के घेरे में है। राजधानी दिल्ली समेत देश के बड़े शहरों में सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी भी दो दिन में हजारों रुपये सस्ती हो चुकी है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या आने वाले समय में सोना ₹1,00,000 प्रति 10 ग्राम के नीचे फिसल सकता है?
बीते दो कारोबारी दिनों में दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब ₹1,320 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,210 तक टूट चुका है। 17 फरवरी 2026 को भी इसमें हल्की नरमी देखने को मिली। यही ट्रेंड मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में भी दिख रहा है। चांदी की बात करें तो सिर्फ दो दिनों में ₹7,100 प्रति किलो तक की गिरावट आ चुकी है।

Gold Rate Today In India: 17 फरवरी 2026: देश के 10 बड़े शहरों में सोने के ताजा भाव
🔹दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,56,580 | 22 कैरेट - ₹1,43,540 | 18 कैरेट - ₹1,17,470
🔹मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,56,430 | 22 कैरेट - ₹1,43,390 | 18 कैरेट - ₹1,17,320
🔹कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,56,430 | 22 कैरेट - ₹1,43,390 | 18 कैरेट - ₹1,17,320
🔹चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,57,520 | 22 कैरेट - ₹1,44,390 | 18 कैरेट - ₹1,23,490
🔹बेंगलुरु: 24 कैरेट - ₹1,56,430 | 22 कैरेट - ₹1,43,390 | 18 कैरेट - ₹1,17,320
🔹हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,56,430 | 22 कैरेट - ₹1,43,390 | 18 कैरेट - ₹1,17,320
🔹लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,56,580 | 22 कैरेट - ₹1,43,540 | 18 कैरेट - ₹1,17,470
🔹पटना: 24 कैरेट - ₹1,56,480 | 22 कैरेट - ₹1,43,440 | 18 कैरेट - ₹1,17,370
🔹जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,56,580 | 22 कैरेट - ₹1,43,540 | 18 कैरेट - ₹1,17,470
🔹अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,56,480 | 22 कैरेट - ₹1,43,440 | 18 कैरेट - ₹1,17,370
🔶Silver Rate In India 17 February 2026: लगातार दूसरे दिन महंगी हुई चांदी (Chandi ka aaj ka Bhav)
17 फरवरी को दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी ₹2,67,900 प्रति किलो पर रही, जबकि चेन्नई में इसका भाव ₹2,64,900 दर्ज किया गया। यानी चारों महानगरों में चांदी सबसे सस्ती चेन्नई में बिक रही है।
🔶₹1,00,000 के नीचे जाएगा सोना?
जनवरी 2026 में सोने ने रिकॉर्ड ऊंचाई छुई थी, लेकिन फरवरी में तस्वीर बदलती दिख रही है। घरेलू वायदा बाजार Multi Commodity Exchange (MCX) पर सोना करीब ₹1,56,200 प्रति 10 ग्राम के आसपास बंद हुआ, जो अपने शिखर से बड़ी गिरावट है। अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX पर भी सोना 10% से ज्यादा टूट चुका है।
PACE 360 के चीफ ग्लोबल स्ट्रैटेजिस्ट अमित गोयल का मानना है कि सोना अब अपने टॉप लेवल को देख चुका है और आने वाली तेजी सिर्फ अस्थायी हो सकती है। उनका अनुमान है कि 2027 के अंत तक भारत में सोना ₹1,00,000 से नीचे भी जा सकता है।
🔶वैश्विक कारण क्यों बन रहे हैं दबाव
Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, रूस अमेरिका के साथ डॉलर में व्यापार फिर शुरू करने की दिशा में बढ़ रहा है। अगर Vladimir Putin प्रशासन डॉलर-बेस्ड ट्रेड में लौटता है, तो सोने की मांग पर बड़ा असर पड़ सकता है। वहीं, Donald Trump की टैरिफ पॉलिसी के बाद जिस तरह केंद्रीय बैंकों ने सोना खरीदा था, अब उसमें भी सुस्ती आने के संकेत हैं।
🔶भारत में सोना-चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
देश में सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट, इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स, मांग और सप्लाई जैसे कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा MCX जैसे कमोडिटी एक्सचेंज और ज्वेलर्स एसोसिएशन के रेट भी कीमत तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications